• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नूंह हिंसा के पीछे जो भी मास्टरमाइंड हिंसा है, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा : अनिल विज

Whoever is the mastermind behind the Nuh violence will not be spared: Anil Vij - Ambala News in Hindi

अंबाला। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि शुक्रवार को जुम्मे की नमाज है। वे सभी से आह्वान करना चाहते हैं कि शांति बनाए रखें और इसे बिगड़ने न दें। नूंह के चप्पे-चप्पे पर पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां लगी है और स्थिति नियंत्रण में है। यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहाकि हमें शांति से रहना चाहिए। सोशल मीडिया पर उत्तेजनात्मक कोई पोस्ट नहीं डालनी चाहिए। हमने जांच समिति बनाई है जो एक-एक पोस्ट पर नजर रख रही है। उन्होंने कहाकि नूंह हिंसा मामले में पुलिस गहराई में जाकर जांच कर रही है। पकड़े गए आरोपियों का रिमांड लिया जाएगा और जो सूचनाएं मिलेंगी उसके आधार पर कार्रवाई होगी। गृहमंत्री विज ने सख्त लहजे में कहा कि एक बात तय है कि नूंह में हिंसा करने वाले किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा और जो भी मास्टरमाइंड इसके पीछे है, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। दंगाइयों ने आग लगाई, गोलियां चलाई, लाठियों से पीटा है और इस दौरान जानें भी गई हैं, जो भी इसके दोषी हैं। उन्हें बक्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह कानून है कि यदि कोई दंगाई प्रॉपर्टी को नुक्सान पहुंचाते हैं तो उसकी कीमत उन्हीं से वसूल की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Whoever is the mastermind behind the Nuh violence will not be spared: Anil Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ambala, home minister, anil vij, friday prayer, peace, deterioration, police, central security companies, nuh, situation, control, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ambala news, ambala news in hindi, real time ambala city news, real time news, ambala news khas khabar, ambala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved