• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा सभी राज्यों में अग्रणी हो, इस दिशा में किए जाएंगे कार्यः राजेश नागर

Haryana should be leading among all the states, work will be done in this direction: Rajesh Nagar - Ambala News in Hindi

अंबाला। हरियाणा के राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक विजन के साथ हरियाणा को विकसित हरियाणा बनाने का काम किया जाएगा और हरियाणा के सभी राज्यों में अग्रणीय हो, इस दिशा में कार्य किए जाएंगे। राज्यमंत्री राजेश नागर किंगफिशर पर्यटन स्थल अम्बाला शहर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राज्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार केंद्र व प्रदेश में तीसरी बार बनी है। पूर्ण बहुमत के साथ लोगों ने अपना प्यार व स्नेह दिया है। जिसके लिए प्रदेशवासियों का वह दिल की गहराईयों से आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पदभार ग्रहण करने से पहले अपने वायदे को पूरा करते हुए 25 हजार युवाओं को नौकरी दी है। युवाओं का सपना साकार हुआ है, बिना खर्ची-पर्ची के योग्य पात्रों को नौकरी मिली है। जिसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किए जायेंगे। जो विकास कार्य चल रहे हैं, उन्हें गति देते हुए तीव्रता से करवाने का काम किया जायेगा। विकास कार्यों से संबंधित एस्टीमेट बनवाकर बजट उपलब्ध करवाते हुए विकास कार्यों को और तेजी से करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा को विकसित हरियाणा बनाने की दिशा में कार्य करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत का जो संकल्प है उसे हम मिलकर पूरा करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana should be leading among all the states, work will be done in this direction: Rajesh Nagar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ambala, haryana, minister of state, rajesh nagar, chief minister\r\nnaib singh saini, developed haryana, vision, leadership, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ambala news, ambala news in hindi, real time ambala city news, real time news, ambala news khas khabar, ambala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved