सदियों से हमारे देश में यह ज्ञान बांटा जाता रहा है कि किसी ज़माने में भारत 'विश्व गुरु' हुआ करता था। पिछले एक दशक से फिर यही चर्चा बलवती हो चुकी है कि भारत एक बार पुनः विश्व गुरु की राह पर अग्रसर है। बक़ौल प्रसिद्ध व्यंगकार सम्पत सरल, 'हमारा भारत विश्व गुरु बनने के 'आउटर' पर खड़ा हुआ है। परन्तु हमारा देश पहले जब कभी विश्वगुरु रहा होगा और अब जबकि एक बार फिर से विश्व गुरु बनने की तैय्यारी में है, इस समय अंतराल में हम एक बहुत बड़ा अंतर भी देख रहे हैं।
पहले जब कभी हमारे पूर्वज 'विश्वगुरु भारत' में सांस ले रहे होंगे उस समय हमारे आदर्श, हमारे प्रेरणास्रोत हमारे मार्गदर्शक निश्चित रूप से ऐसे अनेक महापुरुष भी रहे होंगे जो हमें आदर्श जीवन व्यतीत करने, चरित्रवान बनने, मानवीय मूल्यों का पालन करने, सद्भाव, सहयोग, सहायता जैसे मूल्यों को अपने जीवन में ढालने की प्रेरणा देते रहे होंगे।
हमारे अनेक धार्मिक ग्रंथ इस तरह की धार्मिक,सामाजिक व मानवीय शिक्षाओं व निर्देशों से भी भरे पड़े हैं। हमारे देश का इतिहास ऐसे एक से बढ़कर एक बलिदानियों, त्यागियों, तपस्वियों, ऋषियोँ मुनियों संतों व पीरों फ़क़ीरों व आदर्श पुरुषों से पटा पड़ा है जिन्होंने अपने आचरण से देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का मार्ग दर्शन किया है।
परन्तु आज पुनः जब यह चर्चा चलती है कि भारत एक बार फिर से विश्व गुरु होने जा रहा है ठीक उसी समय जब हम 'विश्व गुरु पार्ट 2' के दौर के अपने आज के आदर्शों, प्रेरणास्रोतों और मार्ग दर्शकों पर भी नज़र डालते हैं तो हमें कुछ और ही दृश्य दिखाई देता है। आज के दौर में पहले जैसे प्रेरणास्रोत महापुरुषों की तो ख़ैर कल्पना ही नहीं की जा सकती परन्तु उससे भी बड़ी त्रासदी यह है कि आज हमारे समाज का एक बड़ा वर्ग ख़ासकर युवा वर्ग ऐसे लोगों को अपना आदर्श मांनने लगा है या ऐसे लोगों से प्रेरित हो रहा है जो अपराधी हैं, हत्यारे व बलात्कारी हैं, गुंडे और मवाली प्रवृति के लोग हैं। और इससे भी बड़ा दुर्भाग्य यह है कि अब समाज द्वारा किसी की अच्छाई बुराई या उसके पक्ष अथवा विपक्ष में खड़े होने या बोलने का निर्णय उसके धर्म सम्प्रदाय व जाति के अनुसार किया जाने लगा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गत एक दशक में भारत में ऐसी सैकड़ों मिसालें देखने को मिल जाएँगी जिसमें न केवल बड़ी भीड़ द्वारा बल्कि सत्ता के संरक्षण तक में हत्यारों का महिमामंडन किया गया है । बलात्कारियों,सामूहिक बलकार व सामूहिक हत्या के दोषियों को मान सम्मान दिया गया है। कहीं राज्यों द्वारा सरकारी स्तर पर ऐसे अपराधियों को जेल से रिहाई दिलाई गयी।
सामूहिक बलकार व सामूहिक हत्या के दोषियों को रिहा करने की ग़रज़ से सरकार द्वारा ऐसे अपराधियों को 'चरित्रवान' होने का प्रमाणपत्र जारी किया गया।
कहीं अपने राजनीतिक हित साधने के लिये बलात्कार व सामूहिक हत्या के ऐसे ही दोषी को ज़रुरत से ज़्यादा बार जेल से पेरोल पर रिहा किया गया।
हद तो यह है कि केवल धर्म के आधार पर जम्मू कश्मीर में कठुआ की एक आठ साल की मासूम बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार करने व उसकी हत्या कर लाश जंगलों में फेंकने वाले लोगों के समर्थन में जम्मू कश्मीर सरकार के मंत्री व विधायक व पार्टी कार्यकर्त्ता तक जुलूस निकालते,धरना देते व तिरंगा यात्रा तक निकालते दिखाई दिये।
अब इन दिनों इसी अपराध पूर्ण प्रवृति में एक नया ट्रेंड दिखाई देने लगा है।
पेशेवर अपराधियों व सरग़नाओं व गैंगस्टर का भी महिमामंडन किया जाने लगा है। जो अपराधी भारत से लेकर विदेशों तक जबरन पैसे वसूली के रैकेट चला रहे हैं वे अपने धर्म या जाति का चोला ओढ़कर स्वयं को अपने समाज के आदर्श पुरुष व प्रेरणास्रोत के रूप में स्थापित करने लगे हैं। और मज़े की बात तो यह है कि ऐसे अपराधियों को उनसे सम्बंधित समाज का ही नहीं बल्कि राजनीतिज्ञों का भी समर्थन हासिल हो रहा है।
यह स्थिति अचानक पैदा नहीं हुई है बल्कि मात्र अपने राजनैतिक लाभ के लिये साम्प्रदायिक व जातिवादी ताक़तों द्वारा धीरे धीरे देश में ऐसा माहौल पैदा किया जा चुका है कि महापुरुषों के अभाव के वर्तमान दौर में आज हत्यारे बलात्कारी गुंडे व मवाली क़िस्म के लोगों को ही लोगअपना आदर्श मानने लगे हैं।
साफ़ शब्दों में उनका चरित्र उनके अपराध से नहीं बल्कि उनके धर्म व जाति से तय किया जाने लगा है।
वैसे सच पूछिए तो यह स्थिति भारत में एक न एक दिन पैदा होनी ही थी। क्योंकि जब महात्मा गांधी के रूप में आज़ाद भारत में पहली राजनैतिक हत्या नाथू राम गोडसे द्वारा की गयी उसी समय से एक वर्ग विशेष गोडसे के समर्थन में भी खड़ा हो गया था। और उसी विचारधारा व मानसिकता के लोग आज तक गांधी को अपमानित करते व हत्यारे गोडसे का महिमामंडन करते आ रहे हैं।
ज़ाहिर है किसी अपराधी व हत्यारे के महिमांडन की प्रवृति ने यही रूप लेना था जो आज हमें दिखाई दे रहा है। चाहे वह कठुआ में 8 वर्षीय आसिफ़ा के बलात्कारी व हत्यारे हों या राजस्थान का हत्यारा शम्भू रैगर, चाहे वे गुजरात में बिल्क़ीस बानो व उनके परिवार के हत्यारे व सामूहिक बलात्कारी हों या बनारस विश्वविद्यालय के बलात्कारी आई टी सेल के लोग या फिर इन जैसे और सैकड़ों उदाहरण और अब पैसा वसूली करने वाले गैंगस्टर्स का किया जाने वाला महिमामंडन, निश्चित रूप से यह मिसालें हमें यह सोचने के लिए मजबूर करती हैं कि क्या अब हमारे आदर्श, हत्यारे बलात्कारी गुंडे मवाली व गैंगस्टर्स ही रह गये हैं ? और क्या भारत अब इन्हीं से प्रेरणा लेकर विश्वगुरु पार्ट 2 बनने की तैयारी कर रहा है ?
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
27 नवंबर का पंचांग: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानें चंद्रोदय से लेकर राहुकाल तक का समय
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
यामी गौतम के बर्थडे पर पति आदित्य धर का स्पेशल पोस्ट, उन्हें बताया 'यामी पगलू'
बेटी रिया हैं अनिल कपूर की स्टाइलिस्ट, अभिनेता ने बताया बेटियों के बचपन का किस्सा
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6
अगले 6 महीने ऊखीमठ में होंगे बाबा केदार के दर्शन, ओंकारेश्वर मंदिर में स्थापित हुई पंचमुखी उत्सव डोली
ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज के एक दिन बाद ही याद आया राजश्री फिल्मों का सदाबहार अंदाज
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: चीन को 3-1 से मात देकर भारत ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता खिताब
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
29 नवंबर का पंचांग: रविवार को सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
28 नवंबर का पंचांग- सुबह होते ही बदल जाएगी तिथि, जानिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक का समय
'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित
शाहीन भट्ट के बर्थडे पर मां सोनी राजदान का इमोशनल पोस्ट, बोलीं-तुम्हारे साथ फोटो लेना सबसे मुश्किल काम
आकाश दीप ने खोला 'पंजा', 356 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की पहली पारी
परिसीमन विधेयक पर सियासी समीकरणों में बड़ा उलटफेर : DMK, NCP (SP), YSRCP और BRS का सरकार को समर्थन

परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने फिर लगाए चुनावी हेरफेर के आरोप

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: चीन को 3-1 से मात देकर भारत ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता खिताब
राशिफल 28 नवंबर: जानिये कैसा बीतेगा 12 राशि के जातकों का शनिवार का दिन
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
'मैं 40 दिन में फिल्म खत्म करूं तो गलत क्या है?', अक्षय कुमार ने नोलन-टॉम क्रूज का दिया उदाहरण
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
IAS बनने का सपना देखती थीं यामी गौतम, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड स्टार
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' के गाने पर झूमीं अक्षरा सिंह, फैंस से बोलीं- 'अब आपकी बारी'
भोपाल के थिएटर से मुंबई तक, अर्शी खान ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
मयूरासन के रोज अभ्यास से बढ़ेगी ताकत, संतुलन और एकाग्रता, जानें इसके फायदे
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
शरीर से मन और आत्मा तक… योग के पांच कोशों में छिपा है संपूर्ण जीवन का रहस्य
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 29/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope