• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

लिस्ट जारी होने के बाद बीजेपी में बगावत, कई इस्तीफे, रातभर मनाने में जुटे रहे शाह

गांधीनगर। गुजरात चुनावों के लिए बीजेपी ने कल शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। लिस्ट जारी करने के साथ ही बीजेपी की मुश्किलें भी बढ गई। जिन नेताओं के टिकट कट गए वे नाराज होकर इस्तीफा देने लगे। पार्टी के भीतर बगावत के सुर उठने लगे। कई नेता टिकट ना मिलने से इतने खफा हो गए कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघानी को अपने इस्तीफे तक सौंप दिए। इसके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को मोर्चा संभालना पडा। अमित शाह रातभर डैमेज कंट्रोल में जुटे रहे। अमित शाह देर रात तक नाराज नेताओं को मनाने में जुटे रहे। अमित शाह देर रात गुजरात के बीजेपी के दफ्तर में मौजूद रहे। इस दौरान वे नाराज नेताओं को मनाने में जुटे रहे। हांलांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि अमित शाह अपनी कोशिशों में कितने सफल हो पाए हैं।
इन नेताओं ने दिए इस्तीफे

बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद भरुच जिला पंचायत के सदस्य वल्लभ पटेल ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया। वल्लभ पटेल ने अंकलेश्वर सीट से टिकट की मांग की थी। वहीं बीजेपी महामंत्री पद से दशरथ पुवार ने इस्तीफा दे दिया है। पादरी जिला पंचायत और तहसील पंचायत के नेता कमलेश पटेल ने इस्तीफा दिया है। साथ ही वडोदरा जिला महामंत्री चैतन्य सिंह झाला ने भी पार्टी को इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस छोड बीजेपी में शामिल हुए नेता भी टिकट ना मिलने से नाराज:

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gujarat elections 2017: many leaders resign from BJP after party release first list, Amit shah in damage control mode
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gujarat elections 201, resignation from bjp after first list, amit shah in damage control mode, amit shah, gujarat assembly elections 2017, gujarat chunav 2017, bjp candidates first list for gujarat elections, gujarat bjp leaders resign, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gandhinagar news, gandhinagar news in hindi, real time gandhinagar city news, real time news, gandhinagar news khas khabar, gandhinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved