• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

गैर जमानती वारंट पर हार्दिक बोले- अगर गिरफ्तारी हुई तो आंदोलन होगा तेज

अहमदाबाद। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के खिलाफ विसनगर सेशन कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। ज्ञातव्य है कि विसनगर सेशन कोर्ट ने बुधवार को हार्दिक पटेल, लालजी पटेल व अन्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए। यह वारंट वर्ष 2015 में बीजेपी विधायक ऋषिकेश पटेल के कार्यालय में तोडफोड करने के मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश ना होने पर जारी किया गया। इस मामले में हार्दिक पटेल का कहना है कि अगर उन्हें गिरफ्तार किया गया तो आंदोलन तेज होगा। ज्ञातव्य है कि हार्दिक पटेल लगातार दो बार कोर्ट में पेश नहीं हुए। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए हार्दिक पटेल ने कहा कि इसी केस में उन्हें पहले जमानत मिल चुकी है। हार्दिक ने कहा कि वे कोर्टकी कार्यवाही में उपस्थित नहीं हो पाए। हार्दिक ने कहा कि उनके खिलाफ ऐसे वक्त गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं, जब चुनाव की घोषणा हो चुकी है। साथ ही हार्दिक ने चैनल से कहा कि अगर उनको गिरफ्तार किया गया तो आंदोलन और तेज होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Non bailable warrant: Hardik patel says movement will be fast if he will be arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hardik patel, non bailable warrant against hardik patel, hardik patel reaction on warrant, gujarat elections 2017, gujarat assembly elections 2017, #gujarat elections 2017, gujarat chunav 2017, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ahmedabad news, ahmedabad news in hindi, real time ahmedabad city news, real time news, ahmedabad news khas khabar, ahmedabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved