• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 5 की मौत

Heavy collision between car and bus, 5 killed - Ahmedabad News in Hindi

अहमदनगर। एक निजी बस ने सामने से आ रही एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा सोमवार सुबह महाराष्ट्र के देवगढ़ के पास हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने इसकी सूचना दी है। नेवासा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के मुताबिक, यह घटना रात को करीब दो बजे अहमदनगर-औरंगाबाद हाईवे पर हुआ है। उन्होंने आईएएनएस को बताया, "कार देवगढ़ फाटा के अपने रास्ते पर थी, जिसे विपरीत दिशा से आ रही एक प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। कार में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं और माना जा रहा है कि मौके पर ही इनकी मौत हो गई है।" स्थानीय ग्रामीणों ने पीड़ितों को नेवासा के पास एक ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, जिस वक्त त्रासदी हुई उस वक्त ये सभी जालना से अहमदनगर जा रहे थे।
इनकी पहचान और दुर्घटना के सही कारण के बारे में पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
अधिकारी ने आगे बताया कि कार के आगे के हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है, हालांकि बस में सवार किसी भी यात्री को चोट पहुंचने की सूचना नहीं मिली है।
यहां सड़क पर बिखरे कार के मलबे को साफ करने के लिए पुलिस ने एक क्रेन को बुलाया और फिर सुबह होते-होते यातायात को सुचारू रूप से चालू करने के लिए व्यस्त राजमार्ग को पूरी तरह से साफ कर दिया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Heavy collision between car and bus, 5 killed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: heavy collision between car and bus, 5 killed, ahmednagar-aurangabad highway, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ahmedabad news, ahmedabad news in hindi, real time ahmedabad city news, real time news, ahmedabad news khas khabar, ahmedabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved