• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुजरात उपचुनाव: उमरेठ सीट पर भाजपा ने हर्षद परमार को बनाया उम्मीदवार

Gujarat Bypoll: BJP Fields Harshad Parmar as Candidate for Umreth Seat - Ahmedabad News in Hindi

गुजरात । भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने गुजरात में होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। भाजपा ने आणंद जिले के उमरेठ विधानसभा सीट भाजपा विधायक गोविंदभाई परमार की मौत के बाद खाली हुई थी। भाजपा ने इस सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए गोविंदभाई के बेटे हर्षदभाई परमार को टिकट दिया है। उमरेठ सीट पर उपचुनाव की घोषणा इस महीने की शुरुआत में भाजपा के मौजूदा विधायक गोविंद परमार के निधन के बाद की गई थी। परमार ने 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए उमरेठ विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। ​​उन्हें 95,639 वोट मिले थे और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार जयंत पटेल को 26,717 वोटों के अंतर से हराया था। गोविंद परमार पहली बार 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कपिलाबेन गोपालसिंह चावड़ा को 1,883 वोटों के अंतर से हराकर विधायक बने थे। परमार का 6 मार्च 2026 को आणंद के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इसके पहले भाजपा ने गुजरात के पूर्व मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा को उमरेठ विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया था। उमरेठ विधानसभा सीट आणंद लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इस क्षेत्र में उमरेठ तालुका और आणंद तालुका के कुछ हिस्से शामिल हैं, जिनमें कई गांव और शहरी क्षेत्र भी हैं। 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव में गोविंद परमार ने 26,000 से अधिक वोटों के अंतर से यह सीट जीती थी।
चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान 23 अप्रैल को होगा और मतगणना 4 मई को होगी। इस निर्वाचन क्षेत्र में 24 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं। मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों और वीवीपैट का उपयोग करके मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति और मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण सहित प्रशासनिक तैयारियां पहले से ही चल रही हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gujarat Bypoll: BJP Fields Harshad Parmar as Candidate for Umreth Seat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gujarat bypoll, gujarat, bjp, harshad parmar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ahmedabad news, ahmedabad news in hindi, real time ahmedabad city news, real time news, ahmedabad news khas khabar, ahmedabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved