• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मंडाविया ने गोवा में टेली-परामर्श सेवाओं की सराहना की

Mandaviya lauds tele-consultation services in Goa - Panaji News in Hindi

पणजी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को गोवा की टेली-परामर्श सेवाओं की सराहना की। मंडाविया ने कहा- गोवा एक छोटा राज्य है। लेकिन स्वास्थ्य क्षेत्र में, लोगों को अच्छी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। गोवा में टेली-परामर्श सेवाएं राज्य के दूरस्थ हिस्सों में भी नागरिकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अच्छी तरह से जुड़ी हुई हैं। जी20 इंडिया प्रेसीडेंसी के तहत दूसरी स्वास्थ्य कार्य समूह की बैठक के लिए गोवा में, आमंत्रित देशों, प्रतिनिधियों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और विकास भागीदारों के साथ मंत्री ने मंगलवार को उत्तरी गोवा के कोरिलम में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र (एबी-एचडब्ल्यूसी) का दौरा किया। मंडाविया ने कहा, करीब 5,000-6,000 लोगों के लिए यहां हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर है, जिसके जरिए लोगों को प्राथमिक इलाज मुहैया कराया जाता है। गोवा में 200 से अधिक एबी-एचडब्ल्यूसी, जन औषधि केंद्र और अन्य पहलों के साथ युवा चिकित्सा पेशेवरों को प्रशिक्षित करने के लिए मेडिकल कॉलेज हैं।
मंत्री ने केंद्र में टीबी रोगियों के बीच भोजन की टोकरी भी वितरित की और दोहराया कि सरकार 2030 के वैश्विक लक्ष्य से पांच साल पहले 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mandaviya lauds tele-consultation services in Goa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panaji, union health minister, mansukh mandaviya, tele-consultation services, g20 india presidency, ayushman bharat health and wellness center, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panaji news, panaji news in hindi, real time panaji city news, real time news, panaji news khas khabar, panaji news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved