• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रीपद नाइक का जावडेकर ने जाना हाल, कहा- शीघ्र स्वस्थ होंगे

Javadekar knows about Shripad Naik, said - will be healthy soon - Panaji News in Hindi

पणजी। सड़क हादसे में घायल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद नाइक का हाल जानने के लिए शनिवार को देश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर गोवा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने आईसीयू वार्ड में भर्ती केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद नाइक से भेंटकर उनका कुशल क्षेम जाना। चिकित्सकों से भी उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे। मेडिकल कॉलेज से बाहर आकर केंद्रीय मंत्री जावडेकर ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री नाइक का स्वास्थ्य सुधर रहा है। वह शीघ्र स्वस्थ होंगे। बता दें कि बीते 11 जनवरी की सायं कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के अकोला में यल्लापुरा के पास केंद्रीय राज्य मंत्री नाईक की कार पलट गई थी। इस हादसे में उनकी पत्नी विजया और एक निजी सहयोगी की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल केंद्रीय आयुष और रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक को उसी दिन गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। तब से आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Javadekar knows about Shripad Naik, said - will be healthy soon
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shripad naik, prakash javadekar, health, will be healthy soon, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panaji news, panaji news in hindi, real time panaji city news, real time news, panaji news khas khabar, panaji news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved