नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों को लेकर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की कथित नई गाइडलाइंस को लेकर उठे विवाद पर वीएचपी प्रवक्ता आलोक कुमार ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि संगठन ने पंडालों में शाकाहारी या मांसाहारी भोजन को लेकर न तो कोई दिशा-निर्देश जारी किया है और न ही ऐसा कोई निर्णय लिया गया है।
आलोक कुमार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि बड़े त्योहारों से पहले विश्व हिंदू परिषद विभिन्न स्थानों पर आयोजकों के साथ बैठकें करता है। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा पंडाल लगाने वाले कुछ लोगों की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें पूजा की परंपरा, वातावरण और सांस्कृतिक पहलुओं पर चर्चा हुई। वीएचपी का सुझाव है कि देवी की पूजा पारंपरिक और शास्त्रीय विधि से हो तथा पंडालों में भक्ति, प्रेम और आनंद का वातावरण रहे। साथ ही, स्वच्छता और शुचिता का ध्यान रखा जाए। बैठक में वेज या नॉनवेज खाने को लेकर कोई चर्चा या फैसला नहीं हुआ था।
आलोक कुमार ने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार के सवाल पर एक स्वामी ने खाने के स्टॉलों में स्वच्छता और शुचिता बनाए रखने को अच्छा सुझाव बताया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसे संगठन की गाइडलाइन या आदेश के रूप में पेश करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि वीएचपी की ओर से सुझाव दिए जाते हैं, जिन्हें आयोजक अपनी इच्छा के अनुसार लागू करते हैं। उदाहरण के तौर पर उन्होंने बताया कि करीब 8-10 साल पहले दिल्ली की रामलीला समितियों को भगवान राम के दरबार के साथ महर्षि वाल्मीकि की तस्वीर या झांकी रखने का सुझाव दिया गया था और अब कई रामलीला आयोजनों में इसे अपनाया जा रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वीएचपी प्रवक्ता ने दुर्गा पूजा आयोजकों को किसी एक दिन 'वंदे मातरम' का पूरा गायन और भारत माता की पूजा करने का सुझाव देने की भी बात कही।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे और न्यूयॉर्क में प्रस्तावित ग्लोबल आउटरीच कार्यक्रम को लेकर उठे विवाद पर भी आलोक कुमार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में करीब 5 हजार लोगों के शामिल होने की बात है और कार्यक्रम से पहले जिस तरह से विरोध और सोशल मीडिया से जुड़ा विवाद सामने आया, वह चिंता का विषय है। भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की बात करने वाले लोगों को अमेरिका में भी सभी समुदायों के लिए समान स्वतंत्रता का समर्थन करना चाहिए।
आलोक कुमार ने कहा कि फ्रीडम ऑफ स्पीच एंड एक्सप्रेशन, शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने और संगठन बनाने की स्वतंत्रता किसी एक समुदाय के लिए सीमित नहीं हो सकती। किसी विचार से सहमत या असहमत होना अलग बात है, लेकिन हर व्यक्ति को अपनी बात कहने और दूसरों को उसे सुनने का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने भागवत के कार्यक्रम को रोकने की कोशिशों को लोकतांत्रिक और मानवीय मूल्यों के विपरीत बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों के पीछे किसी 'वेस्टेड इंटरेस्ट ग्रुप' का प्रचार हो सकता है। उनका दावा किया कि अमेरिकी समाज भी इस तरह के प्रयासों को स्वीकार नहीं करेगा।
स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना से जुड़े सवाल पर आलोक कुमार ने कहा कि उन्हें संबंधित बातचीत की पूरी जानकारी नहीं है। हालांकि उन्होंने भारतीय संस्कृति में हास्य और अभिव्यक्ति की मर्यादा का उल्लेख करते हुए कहा कि हंसी और आनंद जरूरी हैं, लेकिन किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा से बचना चाहिए। उन्होंने 'वंदे मातरम' में भारत माता के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों का उदाहरण देते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में ऐसी अभिव्यक्ति की कल्पना की गई है, जिसमें आनंद और सौम्यता हो और किसी का अपमान न हो।
--आईएएनएस
अगले 6 महीने ऊखीमठ में होंगे बाबा केदार के दर्शन, ओंकारेश्वर मंदिर में स्थापित हुई पंचमुखी उत्सव डोली
ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज के एक दिन बाद ही याद आया राजश्री फिल्मों का सदाबहार अंदाज
28 नवंबर का पंचांग- सुबह होते ही बदल जाएगी तिथि, जानिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक का समय
29 नवंबर का पंचांग: रविवार को सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
आकाश दीप ने खोला 'पंजा', 356 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की पहली पारी
महेश भट्ट ने की अनुपम खेर की तारीफ, बोले-जो अपनी खामोशी से भी दिल छू ले, वही अभिनेता कहलाने के लायक
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित
शाहीन भट्ट के बर्थडे पर मां सोनी राजदान का इमोशनल पोस्ट, बोलीं-तुम्हारे साथ फोटो लेना सबसे मुश्किल काम
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
यामी गौतम के बर्थडे पर पति आदित्य धर का स्पेशल पोस्ट, उन्हें बताया 'यामी पगलू'
27 नवंबर का पंचांग: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानें चंद्रोदय से लेकर राहुकाल तक का समय
29 दिनों का होगा अगहन मास, मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती सहित आएंगे कई प्रमुख त्योहार, 16 दिसंबर से खरमास शुरू
बेटी रिया हैं अनिल कपूर की स्टाइलिस्ट, अभिनेता ने बताया बेटियों के बचपन का किस्सा 
परिसीमन विधेयक पर सियासी समीकरणों में बड़ा उलटफेर : DMK, NCP (SP), YSRCP और BRS का सरकार को समर्थन

परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने फिर लगाए चुनावी हेरफेर के आरोप

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: चीन को 3-1 से मात देकर भारत ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता खिताब
राशिफल 28 नवंबर: जानिये कैसा बीतेगा 12 राशि के जातकों का शनिवार का दिन
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
'मैं 40 दिन में फिल्म खत्म करूं तो गलत क्या है?', अक्षय कुमार ने नोलन-टॉम क्रूज का दिया उदाहरण
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
IAS बनने का सपना देखती थीं यामी गौतम, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड स्टार
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' के गाने पर झूमीं अक्षरा सिंह, फैंस से बोलीं- 'अब आपकी बारी'
भोपाल के थिएटर से मुंबई तक, अर्शी खान ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
मयूरासन के रोज अभ्यास से बढ़ेगी ताकत, संतुलन और एकाग्रता, जानें इसके फायदे
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
शरीर से मन और आत्मा तक… योग के पांच कोशों में छिपा है संपूर्ण जीवन का रहस्य
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 29/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope