• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बलात्कार के मामलों में सुनवाई को लेकर व्यवस्था में होना चाहिए बदलाव : शाजिया इल्मी

There should be a change in the system regarding hearing in rape cases: Shazia Ilmi - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । पिछले एक महीने में देशभर में दुष्कर्म के कई मामले सामने आए हैं। भाजपा प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने बदलापुर, कोलकाता और अजमेर दुष्कर्म मामलों के खुलासे पर आईएएनएस से खुलकर बात की। शाजिया इल्मी ने बदलापुर मामले को लेकर कहा कि महाराष्ट्र के बदलापुर में जो घटना हुई है, वह बेहद निंदनीय है। बदलापुर में जो हुआ, उसमें आप देखेंगे कि कांस्टेबल और दो पुलिसकर्मियों को तुरंत बर्खास्त कर दिया गया, जबकि आप देख रहे हैं कि कोलकाता में यह मामला अभी भी घसीटा जा रहा है, इस पर लीपापोती की जा रही है, नए तथ्य सामने आ रहे हैं, जो बेहद परेशान करने वाले हैं। अजमेर रेप केस के बारे में उन्होंने कहा कि लगातार हो रही देरी से निपटने के लिए न्यायिक सुधारों की जरूरत है ताकि ऐसे मामलों में सजा मिलने में इतना समय न लगे। इतने सालों बाद जब इतने भयावह और दर्दनाक मामले में ऐसी सजा सुनाई जाती है तो लगता है कि सिस्टम में बदलाव होना चाहिए।
कोलकाता मामले को लेकर शाजिया इल्मी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अपराधियों को व्यवस्थित और सुनियोजित तरीके से संरक्षण दिया जा रहा है। कोलकाता पुलिस और ममता सरकार ने शाहजहां शेख को 40 दिनों तक संरक्षण दिया। धारा 144 लगाने और इलाके की घेराबंदी करने के बजाय पूरे क्राइम सीन को छेड़छाड़ के लिए खुला छोड़ दिया। इससे साफ पता चलता है कि अपराधियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।
बता दें कि महाराष्ट्र के बदलापुर में दो बच्चियों के साथ हुई घटना को लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में एक अवैध सरकार है, जिसमें न तो इंसानियत है और न ही संवेदनाएं।”
संजय राउत ने कहा, “बदलापुर में जिन दो मासूम बच्चियों के साथ घिनौनी हरकत की गई, उन्हें भी इस बारे में नहीं मालूम कि आखिर उनके साथ क्या हुआ। जो लोग उनको इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे, इस सरकार ने उनके खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया। बदलापुर का वो स्कूल भाजपा का है। अगर यह स्कूल किसी और पार्टी का होता तो देवेंद्र फडणवीस खुद ही सड़क पर उतर आते।”
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-There should be a change in the system regarding hearing in rape cases: Shazia Ilmi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shazia ilmi, rape cases, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved