नई दिल्ली । परिसीमन बिल को लेकर चल रहे विवाद के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करके सरकार का पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि परिसीमन को लेकर एक अच्छी बात यह है कि राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा अनुपात बनाए रखने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा, "दक्षिण हो या उत्तर, देश के हर राज्य की अपनी अहमियत है। विकास के साथ किसी भी राज्य के प्रतिनिधित्व का संतुलन बना रहना जरूरी है।"
अर्जुन राम मेघवाल ने गृह मंत्रालय के हवाले से आंकड़े साझा किए, जिसमें बताया गया कि दक्षिण के पांच राज्यों को परिसीमन से नुकसान नहीं, बल्कि फायदा होगा। अभी पांच दक्षिणी राज्यों के पास 543 लोकसभा सीटों में से 129 सीटें हैं, जो कुल सीटों का 23.76 प्रतिशत है। प्रस्तावित विस्तार के बाद 816 सीटों में से इनके पास 195 सीटें हो जाएंगी, जो कुल सीटों का 23.90 प्रतिशत होगा यानी अनुपात में बढ़ोतरी होगी। यही पैटर्न हर राज्य में अलग-अलग भी लागू होता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो कर्नाटक की सीटें अभी 28 हैं, जो कुल का 5.15 प्रतिशत है, परिसीमन के बाद यह 42 हो जाएगी और प्रतिशत भी 5.15 ही रहेगा। आंध्र प्रदेश की सीटें 25 से बढ़कर 38 हो जाएंगी, इनका प्रतिनिधित्व 4.60 से बढ़कर 4.65 प्रतिशत हो जाएगा। तेलंगाना की सीटें 17 से बढ़कर 26 होंगी और प्रतिशत 3.13 से बढ़कर 3.18 हो जाएगा। तमिलनाडु की सीटें 39 से बढ़कर 59 होंगी, जबकि सीटों का प्रतिशत 7.18 से बढ़कर 7.23 होगा। केरल की सीटें 20 से बढ़कर 30 होंगी और प्रतिशत 3.68 ही रहेगा।
एक अन्य पोस्ट में मेघवाल ने कहा कि पिछले 50 वर्षों में भारत में बहुत बदलाव आए हैं। हमारी आबादी बढ़ी है, नए शहर उभरे हैं, और नागरिकों की जरूरतें बदल गई हैं। क्या हमारे राजनीतिक प्रतिनिधित्व को भी इन बदलावों को दर्शाना नहीं चाहिए?
उन्होंने एक पोस्टर भी साझा किया, जिसमें लिखा था, "परिसीमन, बदलते भारत के लिए एक निष्पक्ष, मजबूत प्रतिनिधित्व।"
पोस्टर के अनुसार, परिसीमन लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं को फिर से तय करने और सीटों को फिर से बांटने की एक संवैधानिक प्रक्रिया है। यह संविधान के आधार पर एक स्वतंत्र परिसीमन आयोग द्वारा किया जाता है। यह क्यों जरूरी है? क्योंकि यह मौजूदा आबादी और जनसांख्यिकीय बदलावों को दर्शाता है। इससे सभी क्षेत्रों में अधिक समान और संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होता है। यह लोकसभा की लोकतांत्रिक नींव को मजबूत करता है। यह एक अधिक प्रतिनिधि, भविष्य के लिए तैयार संसद के लिए समय पर किया गया सुधार है।
अर्जुन राम मेघवाल ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि प्रस्तावित परिसीमन ढांचा भारत के संसदीय परिदृश्य को बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शेयर किए गए पोस्टर के अनुसार, प्रस्तावित परिसीमन ढांचे के तहत लोकसभा की ताकत 50 प्रतिशत बढ़कर मौजूदा 543 सीटों से 816 सीटों तक हो सकती है। इससे राज्यवार संसदीय प्रतिनिधित्व का वितरण बदल जाएगा।
कुछ प्रमुख राज्यों में प्रस्तावित सीटों की बात करें तो उत्तर प्रदेश 80 से 120, महाराष्ट्र 48 से 72, पश्चिम बंगाल 42 से 63, बिहार 40 से 60, मध्य प्रदेश 29 से 43, गुजरात 26 से 39, राजस्थान 25 से 38, ओडिशा 21 से 31, पंजाब 13 से 20, असम 14 से 21, हरियाणा 10 से 15, झारखंड 14 से 21, उत्तराखंड 5 से 8, हिमाचल प्रदेश 4 से 6, छत्तीसगढ़ 11 से 16, जम्मू-कश्मीर 5 से 7, दिल्ली 7 से 11, गोवा 2 से 3, मणिपुर 2 से 3, मेघालय 2 से 3, त्रिपुरा 2 से 3, मिजोरम 1 से 2, चंडीगढ़ 1 से 2, पुडुचेरी 1 से 2, अरुणाचल प्रदेश 2 से 3, सिक्किम 1 से 2 और नागालैंड में 1 से बढ़कर 2 सीटें हो जाएंगी।
--आईएएनएस
शाहीन भट्ट के बर्थडे पर मां सोनी राजदान का इमोशनल पोस्ट, बोलीं-तुम्हारे साथ फोटो लेना सबसे मुश्किल काम
महेश भट्ट ने की अनुपम खेर की तारीफ, बोले-जो अपनी खामोशी से भी दिल छू ले, वही अभिनेता कहलाने के लायक
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6
आकाश दीप ने खोला 'पंजा', 356 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की पहली पारी
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
27 नवंबर का पंचांग: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानें चंद्रोदय से लेकर राहुकाल तक का समय
यामी गौतम के बर्थडे पर पति आदित्य धर का स्पेशल पोस्ट, उन्हें बताया 'यामी पगलू'
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
28 नवंबर का पंचांग- सुबह होते ही बदल जाएगी तिथि, जानिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक का समय
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
29 दिनों का होगा अगहन मास, मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती सहित आएंगे कई प्रमुख त्योहार, 16 दिसंबर से खरमास शुरू
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज के एक दिन बाद ही याद आया राजश्री फिल्मों का सदाबहार अंदाज
29 नवंबर का पंचांग: रविवार को सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित
परिसीमन विधेयक पर सियासी समीकरणों में बड़ा उलटफेर : DMK, NCP (SP), YSRCP और BRS का सरकार को समर्थन

परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने फिर लगाए चुनावी हेरफेर के आरोप

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: चीन को 3-1 से मात देकर भारत ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता खिताब
राशिफल 28 नवंबर: जानिये कैसा बीतेगा 12 राशि के जातकों का शनिवार का दिन
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
'मैं 40 दिन में फिल्म खत्म करूं तो गलत क्या है?', अक्षय कुमार ने नोलन-टॉम क्रूज का दिया उदाहरण
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
IAS बनने का सपना देखती थीं यामी गौतम, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड स्टार
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' के गाने पर झूमीं अक्षरा सिंह, फैंस से बोलीं- 'अब आपकी बारी'
भोपाल के थिएटर से मुंबई तक, अर्शी खान ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
मयूरासन के रोज अभ्यास से बढ़ेगी ताकत, संतुलन और एकाग्रता, जानें इसके फायदे
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
शरीर से मन और आत्मा तक… योग के पांच कोशों में छिपा है संपूर्ण जीवन का रहस्य
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 29/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope