• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएए को लेकर राजस्थान विस अध्यक्ष के बयान पर भाजपा ने कसा तंज

Rajasthan Vidhansabha president statement regarding CAA - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी के यह कहने पर कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार को नया नागरिकता कानून सीएए लागू करना होगा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि इससे लगता है कि गांधी परिवार की पार्टी नेतृत्व पर पकड़ ढीली पड़ रही है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया, "गांधी परिवार के रुख के विपरीत बयान देकर सी.पी. जोशी सीएए का समर्थन करने वाले कांग्रेस नेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं। क्या मान लिया जाए कि उनका कांग्रेस की गांधी ब्रांड राजनीति से मोहभंग हो गया है?" राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने शनिवार को कहा था कि केंद्र सरकार ने जो सीएए पारित किया है, उसे राज्य सरकार को लागू करना होगा। जोशी ने यह बात राजस्थान विधानसभा में 25 जनवरी को प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद कही है। प्रस्ताव में केंद्र सरकार से सीएए को निरस्त करने का अनुरोध किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan Vidhansabha president statement regarding CAA
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan vidhansabha president, caa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved