• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अगले सप्ताह चीन जाएंगे पीएम मोदी,ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डोकलाम गतिरोध सुलझने के बाद अगले सप्ताह चीन जाएंगे। वह इस दौरान फुजियान प्रांत में ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह म्यांमार जाएंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान के मुताबिक, मोदी नौवें ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए तीन से पांच सितंबर तक चीन के शिएमेन और फुजियान प्रांत के दौरे पर होंगे। भारत और चीन के बीच बीते 70 दिनों तक चला डोकलाम गतिरोध सोमवार को खत्म हो गया। दोनों देशों ने ब्रिक्स सम्मेलन से पहले अपनी सेनाएं डोकलाम से हटाने पर सहमति जताई है। मोदी म्यांमार के राष्ट्रपति यू हटिन क्याव के निमंत्रण पर पांच से सात सितंबर तक म्यांमार के दौरे पर होंगे। यह मोदी की पहली द्विपक्षीय म्यांमार यात्रा होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Narendra Modi to visit China, Myanmar next week
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi, pm modi to visit china next week, pm modi to visit myanmar, pm modi to attend brics summit, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved