• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम मोदी करेंगे शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय का दौरा, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

PM Modi to Visit BJP Headquarters at 6 PM; Will Address Party Workers - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । विधानसभा चुनाव परिणामों के बीच पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत की उम्मीद है, क्योंकि मतगणना के शुरुआती रुझान में भाजपा को बड़ी बढ़त मिल रही है। इसी बीच, जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम 6 बजे नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय का दौरा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और गढ़वाल से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए है। बता दें कि चुनाव नतीजों के दौरान यह परंपरा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हैं। इस बार भी चुनावी रुझानों के बीच उनके दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने कई चुनावी सभाएं, रैलियां और रोड शो किए। अपने भाषणों में उन्होंने बार-बार यह दावा किया था कि इस बार बंगाल में कुछ ऐसी सीटें भी होंगी, जहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अपना खाता तक नहीं खोल पाएगी।
अब चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, रुझानों में भाजपा मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। भाजपा 178 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 92 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा एजेयूपी 2 सीटों पर आगे है, भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) 1 सीट पर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीट पर और ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) 1 सीट पर आगे चल रहे हैं।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में मतदान कराया गया था। कुछ सीटों पर पुनर्मतदान (रीपोलिंग) भी हुई। हालांकि दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर अभी भी मतदान बाकी है। यहां झड़पों की खबरों के चलते चुनाव आयोग ने रीपोल कराने का फैसला लिया था।
ऐसे में सभी की नजरें अब अंतिम नतीजों और पीएम मोदी के संबोधन पर टिकी हैं, जो आगे की राजनीतिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi to Visit BJP Headquarters at 6 PM; Will Address Party Workers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi to visit bjp headquarters at 6 pm, pm modi, bjp headquarters, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved