• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम मोदी ने तमिलनाडु में विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास, बोले-विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता

PM Modi inaugurated and laid the foundation stone of various development projects in Tamil Nadu, said - our commitment to development - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के तूतीकोरिन में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 4,800 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज कारगिल विजय दिवस है। मैं सबसे पहले कारगिल के वीरों को नमन करता हूं और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज मैं 4,800 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहा हूं। इनमें हवाई अड्डों, राजमार्गों, बंदरगाहों और रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं के साथ-साथ बिजली क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल भी शामिल हैं। मैं इन तमाम महत्वपूर्ण विकास के कामों के लिए तमिलनाडु के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं। बुनियादी ढांचा और ऊर्जा किसी भी राज्य के विकास की रीढ़ हैं। इन 11 वर्षों में ऊर्जा और बुनियादी ढांचे पर हमारा ध्यान तमिलनाडु के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और समर्पण को दर्शाता है। आज थूथुकुडी हवाई अड्डे पर नए उन्नत टर्मिनल का उद्घाटन इस दिशा में एक और बड़ा कदम है। 450 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित यह टर्मिनल अब सालाना 20 लाख से ज्यादा यात्रियों की सुविधा प्रदान कर सकेगा, जबकि पहले इसकी वार्षिक क्षमता केवल तीन लाख यात्रियों की थी।
पीएम मोदी ने कहा कि आज हमने तमिलनाडु में दो प्रमुख सड़क परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित की है। लगभग 2,500 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ये सड़कें दो प्रमुख विकास क्षेत्रों को चेन्नई से जोड़ेंगी। इन सड़कों के कारण डेल्टा जिलों और चेन्नई के बीच संपर्क में उल्लेखनीय सुधार होगा।
उन्होंने आगे कहा कि तमिलनाडु और तूतीकोरिन की धरती और यहां के लोगों ने सदियों से एक समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दिया है। इस धरती ने ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों को जन्म दिया, जिन्होंने एक स्वतंत्र और शक्तिशाली भारत की कल्पना की। इसी धरती ने वीओ चिदंबरम पिल्लई जैसे दूरदर्शी लोगों को जन्म दिया। औपनिवेशिक शासन के दौर में भी उन्होंने समुद्र के रास्ते व्यापार की ताकत को समझा। उन्होंने भारतीय जलक्षेत्र में स्वदेशी जहाज उतारकर अंग्रेजों को चुनौती दी। पिछले साल मैंने बिल गेट्स को थूथुकुडी के प्रसिद्ध मोती उपहार में दिए थे। उन्हें वे मोती बहुत पसंद आए। इस क्षेत्र के मोती कभी दुनिया भर में भारत की आर्थिक शक्ति का प्रतीक माने जाते थे।
उन्होंने आगे कहा कि महाकवि श्री सुब्रमण्यम भरतियार का जन्म भी इसी महान भूमि पर हुआ था। उनका न केवल थूथुकुडी से गहरा नाता था, बल्कि मेरे संसदीय क्षेत्र काशी से भी उतना ही गहरा नाता था। काशी-तमिल संगमम जैसी पहलों के माध्यम से हम अपनी साझा सांस्कृतिक विरासत को निरंतर सुदृढ़ कर रहे हैं। आज भारत सरकार का मेक इन इंडिया और मिशन मैन्युफेक्चरिंग पर बहुत जोर है। आप सभी ने अभी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मेक इन इंडिया की ताकत देखी है। आतंक के ठिकानों को मिट्टी में मिलाने में मेड इन इंडिया हथियारों की बड़ी भूमिका रही है। भारत में बने हथियार आज भी आतंक के आकाओं की नींद उड़ाए हुए हैं।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मेरा यह सौभाग्य है कि चार दिवसीय विदेश यात्रा के बाद मुझे भगवान राम की इस पावन धरती पर आने का अवसर मिला। मेरी इस यात्रा के दौरान भारत और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता हुआ। इस मुक्त व्यापार समझौते के बाद ब्रिटेन में बिकने वाले 99 प्रतिशत भारतीय उत्पाद कर-मुक्त हो जाएंगे। जब ब्रिटेन में भारतीय सामान सस्ता होगा तो वहां उनकी मांग बढ़ेगी और भारत में उन सामानों के निर्माण के और अवसर पैदा होंगे।
भारत-ब्रिटेन एफटीए से तमिलनाडु के युवाओं, हमारे लघु उद्योगों, एमएसएमई और स्टार्ट-अप को सबसे अधिक लाभ होगा। आज दुनिया भारत की प्रगति में अपनी प्रगति देख रही है। यह समझौता भारत की अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती देगा। यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की हमारे मिशन को और तेज करेगा। भारत-यूके एफटीए भारत के प्रति विश्व के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। इसी आत्मविश्वास के साथ हम एक विकसित भारत और एक विकसित तमिलनाडु का निर्माण करेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi inaugurated and laid the foundation stone of various development projects in Tamil Nadu, said - our commitment to development
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi, inaugurated, tamil nadu, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved