• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एनसीबी ने अंतरराज्यीय फार्मास्यूटिकल ड्रग तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

NCB busts inter-state pharmaceutical drug trafficking network; four arrested - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की जम्मू जोनल यूनिट ने अपनी दिल्ली जोनल यूनिट के साथ मिलकर दवाओं की तस्करी करने वाले एक अंतर-राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि यह गिरोह दिल्ली से कश्मीर घाटी में दवाओं की सप्लाई करता था। एनसीबी ने कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पांच लाख से अधिक टैबलेट, कैप्सूल और फार्मास्युटिकल दवाओं की बोतलें जब्त की गई हैं। एनसीबी के अनुसार, कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य कोडीन-युक्त कफ सिरप (सीबीसीएस) को वैध फार्मास्युटिकल सप्लाई चेन से डायवर्ट करके अवैध रूप से वितरित करने वाले नेटवर्क का पता लगाना और उसे खत्म करना है।
पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर 16 नवंबर की तड़के एनसीबी जम्मू की टीम ने उधमपुर जिले के चेनानी में माडा टोल प्लाजा के पास श्रीनगर जा रही एक यात्री बस को रोका। टीम ने डोडा जिले के भद्रवाह निवासी एक यात्री के पास से लगभग 7 किलो सीबीसीएस बरामद किया। इसके बाद, एनसीबी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
कश्मीर घाटी में आगे की जांच के दौरान, इस खेप को मुख्य रूप से प्राप्त करने वाले संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, जो अनंतनाग जिले का रहने वाला है। सप्लाई चेन का पीछा करते हुए एनसीबी जम्मू और दिल्ली जोनल यूनिट की टीमों ने सप्लाई ऑपरेशन से जुड़े लोगों को पकड़ा और 18 नवंबर को सीबीसीएस की 356 बोतलें बरामद कीं।
इसके बाद की जांच में अधिकारियों को दिल्ली के शाहदरा में किराए की जगह पर चल रहे एक गुप्त गोदाम का पता चला। 18 और 19 नवंबर को की गई तलाशी के दौरान, पांच लाख से अधिक टैबलेट, कैप्सूल और फार्मास्युटिकल दवाओं की बोतलें जब्त की गईं। इनमें ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड, अल्प्राजोलम, नाइट्राजेपाम और कोडीन जैसी दवाएं शामिल थीं।
एनसीबी ने बताया कि वे जब्त किए गए कफ सिरप की सप्लाई चेन को ट्रैक कर रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसे वैध चैनलों से कब और कहां डायवर्ट किया गया था और इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान की जा सके।
वहीं, एनसीबी ने नागरिकों से अपील की है कि वे ड्रग तस्करी और फार्मास्यूटिकल दवाओं के डायवर्जन से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी, नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन 'मानस' (1933) के जरिए पूरी गोपनीयता के साथ शेयर कर सकते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NCB busts inter-state pharmaceutical drug trafficking network; four arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ncb, drug trafficking, pharmaceutical drugs, delhi kashmir drug network, codeine cough syrup, tramadol, alprazolam, drug seizure, narcotics control bureau, ndps act, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved