• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नाबालिग से बलात्‍कार, ब्‍लैकमेलिंग के आरोप में युवक गिरफ्तार

Minor raped, youth arrested for blackmailing - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। राष्‍ट्रीय राजधानी को शर्मसार करने वाली एक और घटना में बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में 22 वर्षीय एक युवक ने 16 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और उसे ब्लैकमेल किया। बाहरी जिले के डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता ने 1 जुलाई को पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। अधिकारी ने कहा, "आरोप है कि सलमान नामक व्यक्ति ने लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था। शिकायतकर्ता और आरोपी दोनों एक-दूसरे को जानते थे। वे दोनों एक ही कारखाने में काम करते हैं।"
अधिकारी ने बताया कि लड़की ने आरोप लगाया कि 29 जून को आरोपी उसे गुरुग्राम ले गया। वहां नशीला पदार्थ मिला हुआ कोल्ड ड्रिंक पीने को दिया। उसने कहा कि वह बेहोश हो गई और जब उठी तो उसने खुद को नग्न पाया।
उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी से न कहने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल किया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
अधिकारी ने कहा, "हमने मुंडका पुलिस स्टेशन में आईपीसी और पोक्‍सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता का बयान सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।"
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Minor raped, youth arrested for blackmailing
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, youth, girl, sexual harassment, blackmail, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved