• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खुलेआम सामूहिक धर्मांतरण के लिए उकसाने वाले मौलाना तौकीर को गिरफ्तार किया जाए - विहिप

Maulana Tauqeer who openly instigates mass conversion should be arrested - VHP - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद ने इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के मुखिया मौलाना तौकीर के बयान की कड़ी आलोचना की है। विहिन ने कहा है कि खुलेआम सामूहिक धर्मांतरण के लिए उकसाने वाले मौलाना तौकीर को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि तौकीर रजा कहने को तो मौलाना हैं, लेकिन इनका काम भड़काना है। उन्होंने कहा कि हाल ही में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भी कहा था कि भारतीय संविधान धर्मांतरण की इजाजत नहीं देता। उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद भी इस तरह के मौलाना भड़काऊ काम कर रहे हैं, हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं और योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा बनाए गए धर्मांतरण विरोधी कठोर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से धर्मांतरण की बात कह रहे हैं, लोगों को उकसा रहे हैं। ऐसे मौलाना को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए क्योंकि यह बहुत ही गंभीर मामला है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maulana Tauqeer who openly instigates mass conversion should be arrested - VHP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maulana tauqeer, openly instigates, mass conversion, should be arrested, vhp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved