• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मन की बात: डिजिटल अरेस्ट पर पीएम मोदी ने देशवासियों को किया सतर्क

Mann Ki Baat: PM Modi cautions citizens about digital arrests - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 131वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों से डिजिटल अरेस्ट को लेकर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों मन की बात में मैंने आपसे डिजिटल अरेस्ट पर विस्तार से बात की है। इसके बाद देश में डिजिटल अरेस्ट और डिजिटल फ्रॉड को लेकर हमारे समाज में काफी जागरूकता आई है। लेकिन अभी भी हमारे आसपास ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो अक्षम्य हैं। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों को डिजिटल अरेस्ट और फाइनेंशियल फ्रॉड का निशाना बनाया जा रहा है। कई बार पता चलता है कि किसी वरिष्ठ नागरिक की जीवनभर की कमाई ठग ली गई है। उन्होंने कहा कि कभी उन पैसों की ठगी हो जाती है, जो उसने बच्चों की फीस जमा करने के लिए बचाए थे। कारोबारियों से धोखाधड़ी की खबरें भी हमें देखने को मिलती हैं। कोई फोन करता है और कहता है कि मैं एक बड़ा अधिकारी हूं। आपको कुछ डिटेल शेयर करनी होगी। इसके बाद भोले-भाले लोग ऐसा ही कर बैठते हैं। इसलिए आपका सतर्क रहना, जागरूक रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आप सभी केवाईसी की प्रक्रिया को तो जानते ही होंगे। कभी-कभी जब आपको बैंक से केवाईसी अपडेट या रिकेवाईसी करवाने के संदेश आते हैं, तो मन में सवाल उठता है कि मैंने तो पहले ही केवाईसी करवा ली है तो ये फिर क्यों?
पीएम मोदी ने आग्रह करते हुए कहा कि इससे झुंझलाए नहीं। ये आपके पैसे के सुरक्षा के लिए ही है। हम सभी जानते हैं कि आज पेंशन, सब्सिडी, बीमा, यूपीआई सबकुछ बैंक खाते से जुड़ा है। इसी वजह से बैंक समय-समय पर रिकेवाईसी करते हैं। ताकि आपका बैंक खाता सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि इसमें भी आपको एक बात याद रखनी है। जो अपराधी हैं, वो फर्जी कॉल करते हैं। एसएमएस और लिंक भेजते हैं, इसलिए हमें सतर्क रहना है और ऐसे धोखेबाजों के झांसे में नहीं आना है। केवाईसी या रिकेवाईसी केवल अपने बैंक की शाखा या आधिकारिक ऐप से ही कराएं। ओटीपी, आधार नंबर या बैंक खाते संबंधी जानकारी किसी को भी न दें। पीएम ने कहा कि सबसे अहम बात अपने पासवर्ड को समय-समय पर जरूर बदलते रहें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mann Ki Baat: PM Modi cautions citizens about digital arrests
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: narendra modi, mann ki baat, digital arrest, online fraud, kyc scam, financial fraud, cyber crime awareness, otp fraud, banking security, india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved