नई दिल्ली। पिछले दिनों कुछ मीडिया रिपोट्र्स में दावा किया गया था कि केंद्र सरकार राजधानी स्थित तीन मूर्ति कॉम्प्लेक्स में देश के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों का म्यूजियम बनाना चाहती है। तब कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि सरकार जवाहरलाल नेहरू की विरासत को मिटाना चाहती है। तीन मूर्ति कॉम्प्लेक्स पहले प्रधानमंत्री नेहरू का निवास था। वर्ष 1964 में उनके निधन के बाद इसे मेमोरियल के रूप में तब्दील कर दिया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भवन में उनके नाम पर म्यूजियम और लाइब्रेरी बनाई गई। अब ताजा घटनाक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख मेमोरियल से किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने की अपील की है। मनमोहन ने लिखा कि नेहरू सिर्फ कांग्रेस के ही नहीं बल्कि पूरे देश के नेता थे। तीन मूर्ति देश को खड़ा करने वाले पहले प्रधानमंत्री की स्मृति है।
उनकी विशिष्टता और महानता को उनके विरोधी भी मानते थे। हमें इतिहास और विरासत का सम्मान करते हुए तीन मूर्ति को जैसा है, वैसा ही छोड़ देना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छह साल के कार्यकाल में तीन मूर्ति भवन के साथ छेड़छाड़ नहीं की थी, लेकिन दुर्भाग्य से वर्तमान सरकार एजेंडे के तहत ऐसा कर रही है।
अगले सप्ताह पूर्वोत्तर राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
तेजस्वी ने पप्पू यादव का नाम लिए बिना कहा- राजद का गठबन्धन कांग्रेस से, किसी व्यक्ति से नहीं
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
Daily Horoscope