• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जम्मू एवं कश्मीर में लश्कर का आतंकी समूह पकड़ाया, 4 गिरफ्तार

Lashkar terrorist group arrested in Jammu and Kashmir, 4 arrested - Delhi News in Hindi

श्रीनगर । जम्मू एवं कश्मीर के बडगाम जिले से पुलिस ने रविवार को लश्कर के एक आतंकी समूह का पता लगाकर कर चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि पुलिस और सेना ने कॉर्डन-एंड-सर्च ऑपरेशन के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष सहयोगी वसीम गनी को उसके अन्य तीन ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, तीन अन्य आतंकी साथियों की पहचान फारुक अहमद डार, मोहम्मद यासीन और अजहरुद्दीन मीर के रूप में हुई है। सभी बडगाम जिले के बीरवाह के निवासी हैं।
पुलिस ने कहा कि उनके कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और अन्य खतरनाक कागजात बरामद किए गए हैं। यह सभी इस क्षेत्र में आतंकवादियों को आश्रय और रसद सहायता प्रदान करने में शामिल रहे हैं।
पुलिस ने संदिग्धों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lashkar terrorist group arrested in Jammu and Kashmir, 4 arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lashkar terrorist group, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved