• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केजरीवाल ने धनानंद जैसा शासन किया, एग्जिट पोल से बेहतर आएंगे नतीजे : सांसद

Kejriwal ruled like Dhananand, results will be better than exit polls: MP - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव के बाद एग्जिट पोल के रुझानों से भाजपा सांसद गदगद हैं। सब एक ही बात कह रहे हैं कि नतीजे इससे और बेहतर होंगे। भाजपा सांसद वीडी शर्मा, रवि किशन और जगदंबिका पाल ने दावा किया कि जनता ने उन पर भरोसा जताया है। लोकसभा सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा, "दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल के अनुमान से अधिक सीट भाजपा को मिलेगी। वास्तविक नतीजे और बेहतर होंगे। दरअसल, अरविंद केजरीवाल के दौर में दिल्ली में दुरवस्था रही, उन्होंने धनानंद जैसा शासन किया। आम आदमी से लेकर समाज का हर वर्ग उनसे त्रस्त था। जनता को पीएम मोदी के प्रति विश्वास है। जनता ने पीएम मोदी को आशीर्वाद दिया है कि अगर दिल्ली में विकास को सुनिश्चित करना है तो भाजपा को लाना है।" सपा कांग्रेस को मजबूत करना चाहती थी, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं चाहती। सपा सांसद रामगोपाल वर्मा के इस बयान पर उन्होंने कहा, "इंडी अलायंस में दलों का बेमेल गठबंधन पहले से ही था। ऐसे में दोहरे चरित्र के लोग एकसाथ नहीं रह सकते। उनको अपने स्वार्थों पर काम करना है, इसलिए उनका बेमेल गठबंधन है।"
भाजपा सांसद रवि किशन ने दिल्ली चुनाव के बाद एग्जिट पोल के नतीजों को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने दावा किया कि "हम एग्जिट पोल से बेहतर प्रदर्शन करने जा रहे हैं। दिल्ली चुनाव में जीत का पूरा श्रेय पीएम मोदी को देना चाहता हूं। देश में पीएम मोदी के चेहरे का जो विश्वास बना है, उसका मैजिक देखने को मिल रहा है। पूर्वांचलियों का एक-एक वोट भाजपा को पड़ा है।"
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल को तीन-तीन बार मौका दिया, लेकिन उन्होंने अपने वादों को पूरा नहीं किया। भ्रष्टाचार के आरोप में केजरीवाल, सिसोदिया और उनके तमाम मंत्री जेल में गए। ऐसे में जनता ने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kejriwal ruled like Dhananand, results will be better than exit polls: MP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, exit poll, bjp mp, vd sharma, ravi kishan, jagdambika pal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved