नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 222 सीटों के लिए शनिवार को मतदान संपन्न हो गया और एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा के आसार नजर आ रहे हैं। सात एग्जिट पोल में से पांच में किसी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। सर्वे के आकलन से कहा जा रहा है कि जेडीएस भाजपा और कांग्रेस की राह में रोड़ा अटका सकता है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कुल 224 सीटें हैं और बहुमत के लिए 112 सीटें जरूरी हैं। यहां स्पष्ट कर दें कि अभी एग्जिट पोल्स के बारे में बताया जा रहा है, अंतिम परिणाम इसके उलट भी हो सकते हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रिपब्लिक-जन की बात सर्वे में जहां भाजपा को 114 सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में कांग्रेस को अधिकतम 118 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा एबीपी-सीवोटर, न्यूज एक्स-सीएनएक्स, टाइम्स नाउ-वीएमआर, न्यूज नेशन और इंडिया टीवी-वीएमआर के सर्वे में किसी को भी बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।
एबीपी-सीवोटर के एग्जिट पोल में भाजपा को 97 से 109 सीटें, कांग्रेस को 87 से 99 सीटें, जेडीएस को 21 से 30 सीटें और अन्य को एक से आठ सीटें मिलती दिख रही हैं।
इंडिया टुडे-एक्सिस के सर्वे में भाजपा को 79 से 92 सीटें, कांग्रेस को 106 से 118 सीटें, जेडीएस को 22 से 30 सीटें और अन्य को एक-चार सीटें मिलने की बात कही गई है।
इंडिया टीवी-वीएमआर के सर्वे में भाजपा को 87, कांग्रेस को 97, जेडीएस को 35 और अन्य को तीन सीटें मिलने की बात कही गई है।
रिपब्लिक-जन की बात सर्वे में भाजपा को 95 से 114, कांग्रेस को 73 से 82, जेडीएस को 32 से 43 और अन्य को दो-तीन सीटें मिलती दिख रही हैं।
न्यूज नेशन के सर्वे में भाजपा को 105 से 109 सीटें, कांग्रेस को 71 से 75, जेडीएस को 36 से 40 सीटें और अन्य को तीन-पांच सीटें मिलने की बात कही गई है।
टाइम्स नाउ-वीएमआर के सर्वे में भाजपा को 80 से 93, कांग्रेस को 90 से 103 सीटें, जेडीएस को 31 से 39 सीटें और अन्य को दो-चार सीटें मिलती दिख रही हैं।
न्यूज एक्स-सीएनएक्स के सर्वे में भाजपा को 102 से 110 सीटें, कांग्रेस को 72 से 78 सीटें, जेडीएस को 35 से 39 सीटें और अन्य को तीन-पांच सीटें मिलने की बात कही गई है।
उल्लेखनीय है कि 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 40, कांग्रेस को 122, जेडीएस को 40 और अन्य के खाते में 22 सीटें आई थीं।
-आईएएनएस
आबकारी नीति मामला : AAP सांसद संजय सिंह गिरफ्तार,ED मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
संजय सिंह की गिरफ्तारी पीएम मोदी की घबराहट दिखाती है : केजरीवाल
सांसद संजय सिंह विपक्ष की सबसे सशक्त आवाज हैं : सौरभ भारद्वाज
Daily Horoscope