• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल



कर्क: आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास गति पकड़ेंगे। दिनभर के काम-काज का नतीजा शाम तक आ जाएगा। संध्या के बाद का समय बहुत ही शुभ है। आज कई लोगों से मिलना होगा और किसी महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर चर्चा होगी। आर्थिक सुधार के लिए किए जा रहे प्रयास और गति पा जाएंगे। आज यात्रा का दबाव भारी रहेगा। यात्रा लाभ देगी परन्तु उत्तर दिशा की यात्रा ना करें। संतान के लिए समय थोड़ा सा कठिन है परन्तु दोपहर बाद परिस्थितियां बदल जाएंगी, उन्हें अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। आज जेवर, कपड़े इत्यादि पर विशेष खर्चा हो सकता है। व्यक्तिगत रिश्तों में सुधार आएगा, इस मामले में मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह: आज काम-काज में कुछ नवीनता आएगी। वातावरण में परिवर्तन होगा, जिनसे लाभ की उम्मीद थी, वे सामने नहीं आएंगे, कोई नया व्यक्ति मदद के लिए आएगा। आज भाग्यशाली दिन है, किसी खास काम में सफलता की उम्मीद है। कोई गुप्त आय हो सकती है। आज धार्मिक आस्थाओं में बढ़ोत्तरी होगी। पूजा पाठ में मन लगेगा। दान या धार्मिक खर्चा कर सकते हैं। घर में या तो कलह रहेगी या दूरी बढ़ेगी। जोखिम के काम को कर सकते हैं परन्तु उसमें आखिर में लाभ होगा। यात्रा योग प्रबल हैं परन्तु उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करें। पिता की तरफ से थोड़ी सी चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक रहेगा परन्तु स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कन्या: समय सुधार पर है, किसी खास घटना के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ जाएगा। आर्थिक लाभ की सम्भावनाएं बनी रहेंगी परन्तु शाम के बाद समय तेजी से सुधरेगा। आज प्रिय से मिलना होगा, संबंध सुधरेंगे। यदि विवाहित हैं तो जीवन साथी के नाम से व्यवसाय में लाभ होगा, उनका काम-काज तेजी से बढ़ेगा। जितना खर्चा बढ़ेगा, उससे ज्यादा लाभ बढ़ेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। पेट के विकार या वायु विकार बढ़ेंगे। गुप्त शत्रु का पता चल सकता है। आप कोई बुद्धिमानी भरा उपाय आजमाएंगे और उसका लाभ देखने को मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं, यात्रा बिलकुल नहीं करें।

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 28february 2020 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, astro news, astrology, astrology in hindi , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi, horoscope today, 28february 2020 check astrological
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved