• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मेष: आपके काम-काज में तेजी आएगी। बकाया काम निपटेेंगे। दैनिक लाभ बढ़ेगा तो दैनिक खर्चा भी बढ़ जाएगा। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो जाएंगे। ऋण के भुगतान में सुविधा रहेगी। अपने प्रिय का सानिध्य मिल सकता है। आपको महत्वपूर्ण समर्थन मिलेगा। उपहार मिल सकता है। यदि विवाहित हैं तो दाम्पत्य जीवन में विशेष उपलब्धि हो सकती है। संतान की समस्याओं का हल धीरे-धीरे ही निकलेगा, उनकी शिक्षा या परीक्षा परिणाम अच्छे हो सकते हैं। भूमि भवन के मामलों में गति आ सकती है, वाहन सुविधा बढ़ेगी। साझेदारी के मामले में लाभ होगा। यात्रा शुभ रहेगी परन्तु उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करें।


वृषभ: आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे उपाय लाभ देने वाले हैं। आप जैसा सोचेंगे, काम उसी ढंग से बन जाएगा। भूमि भवन के मामले में या वाहन के मामले में सुविधा बढ़ेगी। भूमि से लाभ हो सकता है। भाई बहिनों के लिए शुभ समय है, उन्हें कोई न कोई लाभ हो सकता है। व्यवसाय में प्रतिस्पद्र्धा बढ़ेगी, आपकी भाग-दौड़ भी बढ़ेगी। आज खर्चा विशेष है। आज लाभ भी कम नहीं होगा। काम-काज की वजह से आज अचानक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बड़े लोगों का समर्थन मिलेगा। कानूनी विवाद में भी आपको मदद मिल सकती है। ऋण का पुनर्भुगतान ढंग से हो सकेगा। संतान के लिए शुभ समय है, उन्हें लाभ होगा। आज यात्रा बिलकुल नहीं करें।


मिथुुन: आज दिन भाग्यशाली रहेगा। सोचा हुआ काम समय पर पूरा होगा। प्रात: से ही मन प्रसन्न रहेगा, अच्छा समाचार मिल सकता है। पिता से लाभ की उम्मीद है। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस प्रसन्न रहेंगे। शाम तक तो यात्रा की जा सकती है, शाम के बाद यात्रा नहीं करें। किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने की बात आ सकती है। संतान के लिए शुभ समय है, यदि अच्छा निर्णय करना पड़े तो शाम तक कर लें। उसके बाद स्थितियां बदल जाएंगी। प्रेम संबंध के लिए समय शुभ है, आप जैसा चाहेंगे, वैसा होगा। भागीदारी के मामले में नया निर्णय करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 28february 2020 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, astro news, astrology, astrology in hindi\r\n\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved