• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मेष: समय सुधार पर है। जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। सभी लोगों का सहयोग लेंगे, तभी काम आगे बढ़ेंगे। जितना खर्चा दिख रहा है, लाभ उससे ज्यादा होगा। साझा भाव से काम करने में ज्यादा लाभ है। संबंध बनाए रखना एक चुनौती रहेगी। व्यक्तिगत संबंधों में सुधार आएगा। सगाई संबंध की वार्ता चल सकती है। आज नौकरी में आपका दिन बहुत अच्छा जाएगा। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि व्यवसाय करते हैं तो तुरंत लाभ मिलेगा। दोपहर की बजाए, शाम ज्यादा अच्छा गुजरेगी। अनावश्यक विवाद से बचने की चेष्टा करें। अधीनस्थ लोग अच्छा काम करके दे सकते हैं। कारोबारी यात्रा लाभप्रद हो सकती है परन्तु पश्चिम दिशाा में यात्रा नहीं करें।


वृषभ: महत्वपूर्ण समय चल रहा है। आपके किए गए हर निर्णय का लाभ मिलेगा। लाभ की मात्रा लगातार बढ़ेगी। खर्चे भी लगातार बढ़ेंगे। यात्रा का दबाव तो बहुत रहेगा परन्तु आज कहीं की भी यात्रा नहीं करें। व्यवसाय में आप विरोधी के विरुद्ध कार्य करेंगे, किसी भी हद तक चले जाएंगे। आपके मन में क्रोध भी रहेगा, बदले की भावना निकाल देंगे तो अच्छा रहेगा। साझेदारी में काम करने में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। आपको चाहिए कि हर समस्या का समाधान शांति से करें। लाभ की किसी भी स्थिति से इंकार नहीं करें, जो मिलता है उसे लेें और आगे बढ़ें। आज नए लोगों से मिलना होगा जो कि आगे चलकर व्यावसायिक कार्य में मददगार रहेंगे।


मिथुुन: आज का दिन विशेष है, किसी विशेष मार्ग से लाभ होगा। दैनिक लाभ बढ़ेगा, आर्थिक सुविधा और भी ज्यादा बढ़ेगी। हाथ खर्च भी बढ़ेगा। व्यावसायिक मामले में गति आएगी। आपकी पूछताछ तेजी से बढ़ेगी। कामकाज सोचे हुए ढंग से होंगे। आर्थिक लाभ के लिए समय पर निर्णय लेने से फायदा होगा। आए हुए अवसर को हाथ से नहीं जाने दें। संतान के लिए विशेष दिन है, आए हुए अवसर को भुना लेना चाहिए। आज महत्वपूर्ण निर्णय का दिन है। स्थितियों से समझौता कर लेने में ही लाभ है। जीवन साथी के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है परन्तु पूर्वी दिशा में यात्रा नहीं करें। भाग्यबल से नए लोगों से मिलना होगा।

कर्क: बिगड़े काम को बना लेने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपके थोड़े से प्रयास से सफलता मिल जाएगी। आज किसी कार्य की वजह से आपकी पूछताछ बढ़ जाएगी। नए और प्रभावशााली लोगों से मिलना होगा। माता के लिए समय कष्टकारी है। वाहन सुविधा में भी कुछ परेशानी रहेगी। घर-परिवार के मामलों में थोड़ा तनाव का समय है। शांति पूर्वक हल करने में ही लाभ है। भाई-बहिन के बीच में थोड़ी सी अनबन रह सकती परन्तु फिर दिन अच्छा जाएगा। हर बात में लाभ हानि की सोचने से नहीं चलेगा। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ रहा है, उसका लाभ उठाएं। यात्रा लाभकारी रहेगी परंतु पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करें।

सिंह: समय बलवान है। आपके व्यक्तिगत काम बनेंगे और उनमें लाभ होगा परन्तु साझेदारी के मामलों में सावधानी से काम करने की आवश्यकता है। व्यक्तिगत संबंधों में बहुत विनम्रता से काम लेना होगा, मान-अपमान का भय है। किसी बात को ईगो का प्रश्न नहीं बनाएं। व्यावसायिक मामले में समझौता करना पड़ सकता है। लाभ की स्थिति को हाथ से नहीं जाने दें, इसमें आपका ही भला है। संतान के लिए आज विशेष अच्छा दिन है और पद प्रतिष्ठा का भी लाभ हो सकता है। किसी विशेष उद्देश्य से की गई यात्रा लाभ दे सकती है परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें।

कन्या: आज काम-काज में विशेष गति आएगी, टिक कर काम करने की आवश्यकता है। स्थानीय भागदौड़ बहुत ज्यादा रहेगी। लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। बाहरी शहरों से या विदेश से लाभ बढ़ेगा। भागीदारी के काम में ज्यादा सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के लिए दिन अच्छा है। व्यक्तिगत रिश्तों में भी सुधार आएगा। कुटुम्ब के मामलों में स्थिति स्पष्ट नहीं रहेगी। मन प्रसन्न नहीं रहेगा। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में स्थितियों का सही ज्ञान होना जरूरी है। आपको चाहिए कि अन्य सूचनाओं पर भी ध्यान रखें। आपके बारे में लोगों की राय सुधरेगी, उसका लाभ मिलेगा। दैनिक आय बढ़ेगी। आज बाहर की यात्रा नहीं करें, यात्रा कष्टदायक हो सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 18 february 2020 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, astro news, astrology, astrology in hindi\r\n\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved