• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल



तुला: आज का दिन शानदार गुजरेगा। ग्रह स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। किसी खास काम के हो जाने की खुशी रहेगी। मित्रों से सहयोग बढ़ेगा। कुटुम्ब के विवाद सुलझने में थोड़ी मदद रहेगी। अटके हुए कामकाज बनने की उम्मीद हो जाएगी। धन के लेन-देन में स्पष्टता रखें। स्थितियां आपके अनुरूप रहेंगी परन्तु आपको अधिक परिश्रम करना पड़ जाएगा। आर्थिक लाभ की हर स्थिति आपके लिए नहीं है अत: अवसर भुनाने का काम आपको ही करना पड़ेगा। भाई-बहिनों से संबंध अच्छे रहेंगे। आपके बॉस या आपके अधीनस्थ दोनों से ही संबंध में सुधार होगा। भाग-दौड़ लाभ दे सकती है परंतु पूर्वी दिशा में यात्रा नहीं करें।

वृश्चिक: समय सुधार पर है। कठिन परिस्थितियां अचानक नियंत्रण में आ जाएंगी। व्यावसायिक मामलों में तेजी से सुधार होगा। दैनिक आय बढ़ेगी। अन्य शहरों से भी आय बढ़ेगी। यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है। आज लोकप्रियता बढऩे का दिन है। कामकाज के सिलसिले में बहुत व्यस्त रहेंगे। काम का दबाव बहुत ज्यादा रहेगा। सुख-सुविधा बढ़ेगी। यंत्रादि की खरीद कर सकते हैं। शासन में बैठे लोग सम्मान करेंगे, उनसे काम आसानी से निकलेंगे। आय और व्यय दोनों ही बढ़ेंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी परन्तु पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करें। मित्रों से मिलना होगा और किसी दावत में भाग लेने का निमंत्रण भी रहेगा।

धनु: आज के दिन शुभ परिणाम मिलने की सम्भावना है। जो मन में सोचा हुआ है, वह पूरा होगा। आज दोपहर बाद घटनाक्रम तेज हो जाएगा और सोचा हुआ काम वक्त पर पूरा हो जाएगा। साधन बढ़ेंगे। व्यावसायिक यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी सार्वजनिक स्थान पर आपकी प्रशंसा हो सकती है। संतान के लिए आज का दिन शुभ है, वे कोई भी व्यावसायिक कदम उठा सकते हैं। व्यर्थ के कार्यों पर भी बहुत खर्चा होगा, इससे कोई लाभ नहीं होगा। शत्रु विरोध करते रहेंगे, आपका कुछ नहीं बिगड़ेगा। विस्तार योजनाओं को सावधानी से लें, उन पर विचार करने के लिए अवकाश मिल जाएगा। दूसरे शहर में चल रहे काम पर नजर रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मकर: आज किसी नए काम की शुरुआत नहीं करें। थोड़ा और तैयारी की आवश्यकता पड़ेगी। घर-परिवार में अच्छा समय निकलेगा। समूह में बैठकर बात करने का अवसर मिलेगा। थोड़ा समय खान-पान, मनोरंजन में भी निकालेंगे। आज खर्चा ज्यादा होगा और लाभ कम होगा। व्यर्थ के खर्चे से बचने के लिए कोई उपाय करना ही पड़ेगा। नजदीकी रिश्तेदारों से विवाद की सम्भावना है, बचकर रहें। कामकाज में थोड़ा सा परिवर्तन आ सकता है और आप निर्धारित के अलावा भी कोई काम करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं अधिक रहेंगी, दवाइयों पर खर्चा बढ़ेगा। घर के अन्य सदस्य को भी पीड़ा हो सकती है। आज यात्रा प्रवास टाल दें अन्यथा नुकसान हो सकता है। आज नौकरी में अच्छा दिन जाएगा।

कुंभ: आर्थिक लाभ का दिन है। दैनिक आय बढ़ेगी। काम-काज की पद्धति में सुधार लाना पड़ेगा। अपने आस पास के लोगों से थोड़ी सी नाराजगी रहेगी। काम की प्रकृति में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाने की चेष्टा करेंगे। आर्थिक लाभ के लिए कोई नवीन प्रयोग भी कर सकते हैं। बाहरी सहयोग खूब मिलेगा। यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें। प्रेम प्रसंग में गति आएगी। व्यवसाय में विरोधी लोग अपना काम करेंगे परन्तु आप उससे विचलित नहीं होंगे। व्यवसाय में भागदौड़ लाभदायक सिद्ध हो सकती है। कुटुम्ब के मामलों में गति आएगी और कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। जीवन साथी अच्छा समर्थन करेंगे।

मीन: समय महत्व का बना है और परिस्थितियां लाभदायक हो जाएंगी। आपकी योजनाओं को समय पर पूरा होने में दिक्कत रहेगी। कोई नया अवरोध परेशान कर सकता है। मित्रों की मदद की इस समय जरूरत पड़ सकती है। रिश्तेदारियों से विवाद बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास आंशिक रूप से सफल हो सकते हैं। व्यवसाय में तेजी लाने के लिए कोई विशेष प्रयास करना पड़ेगा। व्यावसायिक कार्यों में बाधा निवारण के लिए कोई खर्चा करना पड़ सकता है। विरोधियों की आप परवाह नहीं करेंगे और पूरा मुकाबला करेंगे। यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु पूर्व दिशा की यात्रा बिलकुल नहीं करें। निकट रिश्तेदारों से सहयोग मिल सकता है। वैवाहिक सम्बन्ध अच्छे रहेंगे।

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 18 february 2020 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, astro news, astrology, astrology in hindi , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi, horoscope today, 18 february 2020 check astrological
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved