• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आई-पैक पर ईडी की छापेमारी, महुआ मोइत्रा ने कहा- दस सीटों से भी नीचे आ जाएगी भाजपा

ED raids I-PAC; Mahua Moitra says BJP will fall below 10 seats - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। आई-पैक पर ईडी की छापेमारी को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मई महीने में जब भाजपा दस सीटों से भी नीचे आ जाएगी, तब इन लोगों के लिए सबसे काला दिन होगा। महुआ मोइत्रा ने कहा, “ईडी हमारे घर में डकैती करने आई है। ईडी राजनीतिक जासूसी कर रही है और हमारी संपत्ति की राजनीतिक लूट कर रही है। आई-पैक को हर कोई जानता है कि वह क्या है। हमने उनके साथ अपनी चुनाव रणनीति और चुनाव कार्य के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।” उन्होंने कहा कि पार्टी और चुनाव से जुड़ी सारी जानकारियां आई-पैक के ऑफिस में ही थीं। चुनाव से पहले और एसआईआर के बीच अचानक वे एक मामले को लेकर जाग गए और छापेमारी करने पहुंच गए। वहां हमारी पार्टी की व्यक्तिगत जानकारी थी। ममता बनर्जी हमारी नेता हैं, वह इसे बचाने के लिए आगे आईं। हम सबका हक है कि हम अपनी व्यक्तिगत जानकारी को बचाएं, वरना ईडी जानकारी लेकर भाजपा को दे देगी।
महुआ मोइत्रा ने भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश के सबसे फेल कानून मंत्री रहे हैं। वह कानून और गैरकानूनी को लेकर बात न करें।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने गुरुवार को बंगाल के हर ब्लॉक में विरोध प्रदर्शन किया। आज जमीनी स्तर पर प्रदर्शन किए गए हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस समय मार्च का नेतृत्व कर रही हैं।
महुआ मोइत्रा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस दिन भाजपा पश्चिम बंगाल में आई और 60 सीटें जीतीं, वह दिन बंगाल का काला दिन था। जिस दिन भाजपा बंगाल गई और जिस दिन रवींद्रनाथ ठाकुर और विवेकानंद को मान्यता नहीं दी गई, वह दिन बंगाल का काला दिन था। भाजपा बंगाल में जितने काले दिन लेकर आई है, अब और कुछ देखना बाकी है। अब वे लोग सबसे काला दिन तब देखेंगे, जब मई महीने में वे दस सीटों से भी नीचे आ जाएंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ED raids I-PAC; Mahua Moitra says BJP will fall below 10 seats
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, i-pac, ed, raid, tmc mp, mahua moitra, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved