• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस को आतंकियों से है लगाव : भाजपा

Congress has attachment to terrorists: BJP - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली | भाजपा ने आतंकवाद को लेकर कांग्रेस की नीति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि आतंकवादियों के नाम के आगे 'जी' लगाना कांग्रेस नेताओं की आदत रही है और कांग्रेस ने तो आतंकियों की मौत पर शोक तक जताने का काम किया है। भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस के चरित्र पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कांग्रेस ने आतंकियों की मौत पर शोक जताया है और यह उनके भारत तोड़ो के सच्चे चरित्र को दर्शाता है। भाजपा ने वर्ष 2016 में सोनिया गांधी द्वारा बाटला हाउस मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों के मारे जाने पर दुख जताने के वाकये का जिक्र करते हुए गांधी परिवार पर निशाना साधा, तो वहीं इसके साथ ही वर्ष 2011 में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा ओसामा बिन लादेन को ' ओसामा जी' और वर्ष 2017 में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा संसद हमले में दोषी करार दिए गए आतंकी अफजल गुरू को 'अफजल गुरू जी ' कह कर संबोधित करने के वाकये का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress has attachment to terrorists: BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congres, bjp, terrorist, sonia gandhi, batla house, digvijaya singh, osama bin laden, randeep surjewala, afzal guru, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved