• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चिदंबरम ने नीरव मोदी-चोकसी की 80:20 स्कीम से की मदद : भाजपा

Chidambaram aided Choksi Nirav Modi with 8020 scheme BJP - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। कांग्रेस द्वारा 12,600 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले को लेकर निशाना बनाए जाने के बीच भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम पर आरोप लगाया कि उन्होंने अरबों रुपये के बैंक घोटाले के मुख्य आरोपियों मेहुल चोकसी और नीरव मोदी को 80:20 स्वर्ण आयात योजना के जरिए लाभ पहुंचाया था। भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए। यहां संवाददाताओं से बात करते हुए भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा, ‘‘चिदंबरम ने 2014 में 16 मई को लागू की गई 80:20 योजना के तहत सात निजी आभूषण कारोबारियों को लाभ पहुंचाया, जिस दिन लोकसभा चुनावों के नतीजों की घोषणा की गई थी।’’ प्रसाद ने कहा, ‘‘इन सात आभूषण कारोबारियों में गीतांजलि और स्टार्स ज्वैलर्स भी शामिल थे।’’ उन्होंने कहा कि 80:20 स्वर्ण आयात योजना को संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) की सरकार ने 2013 के अगस्त में शुरू किया था, जिसे नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के तीन महीनों में ही रद्द कर दिया गया।
प्रसाद ने कहा कि इससे पहले केवल धातु और खनिज ट्रेडिंग कॉरपोरेशन और सरकारी कंपनियों को ही स्वर्ण आयात करने की अनुमति थी, जिसे बदल दिया गया।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इस योजना के तहत राउंड-ट्रिपिंग (अनुचित फायदा उठाना) किया गया।’’
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chidambaram aided Choksi Nirav Modi with 8020 scheme BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pnb scam, chidambaram, choksi, nirav modi, bjp, पंजाब नेशनल बैंक, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved