• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकार की नाकामियों को छुपाने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रहा केंद्र : कांग्रेस

Center using ED to hide government failures: Congress - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को केंद्र पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का इस्तेमाल किया जा रहा है। कांग्रेस ने कहा, "जब देश का केयरटेकर हमारी सीमाओं की अखंडता की रक्षा करने के अपने कर्तव्य में विफल रहा, तो उसने अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए ईडी को भेजा। लेकिन हम अपने देश की सुरक्षा को खतरे में नहीं पड़ने देंगे।" पार्टी ने कहा, "भारत भाजपा द्वारा भड़काई गई नफरत के खिलाफ आवाज उठा रहा है। अब ईडी इस आवाज को दबाने आई है। लेकिन नफरत के खिलाफ हमारी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। लड़ाई जारी है।" नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सोमवार को और सोनिया गांधी को 23 जून को तलब किया है। कांग्रेस ने ईडी को राजनीतिक और कानूनी तौर पर भी टक्कर देने का फैसला किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमवार को राहुल गांधी के साथ ईडी कार्यालय जाएंगे।
यह निर्णय राज्य प्रभारियों, महासचिवों और प्रदेश अध्यक्षों की गुरुवार को हुई बैठक में लिया गया, जिन्हें जन जागरण अभियान के दूसरे चरण की तैयारी के लिए बुलाया गया, जो महंगाई के खिलाफ एक आंदोलन कार्यक्रम है।
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुवार को ईडी के सामने पेश होना था, लेकिन कोविड से संक्रमित होने के कारण उन्होंने और समय मांगा और ईडी ने उन्हें अब 23 जून को बुलाया है।
नेशनल हेराल्ड फंड में कथित रूप से हेराफेरी करने के आरोप में गांधी परिवार सहित विभिन्न कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Center using ED to hide government failures: Congress
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: center using ed, government failures, congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved