• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीबीआई ने पीएनबी के प्रबंध निदेशक से पूछताछ की

CBI questioned PNB managing director - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली| केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) ने शनिवार को 11,300 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक(पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में बैंक के प्रबंध निदेशक-सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी(सीईओ) सुनील मेहता और कार्यकारी निदेशक के.वी. ब्रह्माजी राव से पूछताछ की। दोनों अधिकारियों को सीबीआई की मुंबई शाखा ने पूछताछ के लिए बुलाया था और दोनों से आठ घंटे तक पूछताछ की गई। सीबीआई द्वारा 14 फरवरी को हीरा कारोबारी नीरव मोदी, पत्नी एमी, भाई निशाल, मामा मेहुल चोकसी और उनकी कंपनियों डायमंड आर यूएस, सोलर एक्सपोर्ट्स और स्टेलर डायमंड के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद यह पहली बार है, जब मेहता और राव से पूछताछ की गई है। नीरव मोदी, उसका परिवार, मामा चोकसी जनवरी के शुरुआती सप्ताह में देश छोड़कर जा चुके हैं। एफआईआर में 6,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के बारे में बताया गया है।
सीबीआई ने चोकसी की अगुवाई वाले गीतांजलि समूह के खिलाफ 4,886.72 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में 15 फरवरी को दूसरा एफआईआर दर्ज किया था।
सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, "12 गिरफ्तार आरोपियों से शनिवार को भी पूछताछ जारी रही।"
सीबीआई ने शुक्रवार को मुंबई के ब्राडी हाउस शाखा के दो महाप्रबंधकों और उप महाप्रबंधकों से पूछताछ की थी। इसके साथ ही सीबीआई ने नीरव मोदी के कमला मिल्स कंपनी में छापे मारे थे और कुछ दस्तावेज जब्त किए थे।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CBI questioned PNB managing director
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cbi questioned pnb, pnb managing director, सीबीआई, neerav modi, sunil mehta, केंद्रीय जांच ब्यूरो, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved