नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने रेलवे की तीन महत्वपूर्ण मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। करीब 10,783 करोड़ रुपए की लागत वाली इन परियोजनाओं से पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क का विस्तार होगा तथा माल और यात्री परिवहन को नई गति मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कैबिनेट के इस फैसले से पांच राज्यों में रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी, लॉजिस्टिक्स लागत कम होगी और विशेष रूप से विरासत एवं वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से रेलवे नेटवर्क का विस्तार होने के साथ-साथ लाखों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
कैबिनेट द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं में खड़गपुर - झारसुगुड़ा (बागदेही) चौथी रेल लाइन, कटनी - पेंड्रा रोड चौथी रेल लाइन, बिलासपुर (उसलापुर) - पेंड्रा रोड तीसरी रेल लाइन शामिल हैं। इन परियोजनाओं को वर्ष 2029-30 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बताया गया कि बढ़ी हुई लाइन क्षमता से आवागमन में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय रेल की प्रचालनगत दक्षता और सेवा विश्वसनीयता में वृद्धि होगी। इन बहु-ट्रैकिंग प्रस्तावों से परिचालन सुव्यवस्थित होगा और भीड़भाड़ में कमी आएगी। ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के विजन के अनुरूप हैं। इनका उद्देश्य क्षेत्र के व्यापक विकास के माध्यम से इस क्षेत्र के लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे उनके रोजगार/स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत बनाई गई हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य एकीकृत योजना और हितधारकों के परामर्श के माध्यम से मल्टीमॉडल-कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक दक्षता को बढ़ाना है। इन परियोजनाओं से लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी।
पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों के 14 जिलों को कवर करने वाली इन तीन परियोजनाओं से भारतीय रेलवे के वर्तमान नेटवर्क में लगभग 656 किलोमीटर की वृद्धि होगी। प्रस्तावित मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं से लगभग 4,790 गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिनकी आबादी लगभग 56 लाख है।
प्रस्तावित क्षमता वृद्धि से देश भर के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों तक रेल संपर्क में सुधार होगा, जिनमें तारातारिणी मंदिर, श्री क्षेत्र जगन्नाथ मंदिर (झारसुगुड़ा के पास स्थित प्राचीन मंदिर), बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, विराटेश्वर मंदिर, अमरकंटक मंदिर, ज्वालेश्वर धाम, अचानकमार टाइगर रिजर्व, खुटाघाट बांध, मल्हार पुरातात्विक स्थल, रतनपुर महामाया मंदिर आदि शामिल हैं।
प्रस्तावित परियोजनाएं कोयला, सीमेंट, लोहा और इस्पात आदि जैसी वस्तुओं के परिवहन के लिए आवश्यक रूट हैं। क्षमता वृद्धि कार्यों से प्रति वर्ष 27 मिलियन टन (एमटीपीए) माल ढुलाई की अतिरिक्त क्षमता प्राप्त होगी। पर्यावरण-अनुकूल और ऊर्जा कुशल परिवहन माध्यम होने के कारण जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने और देश की लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने में रेलवे सहायक होगा। साथ ही, इससे तेल आयात (लगभग 12 करोड़ लीटर) में कमी आएगी और कार्बनडाईऑक्साइड उत्सर्जन (लगभग 62 करोड़ किलोग्राम) घटेगा, जो 2.48 करोड़ वृक्षारोपण के बराबर है।
--आईएएनएस
यामी गौतम के बर्थडे पर पति आदित्य धर का स्पेशल पोस्ट, उन्हें बताया 'यामी पगलू'
27 नवंबर का पंचांग: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानें चंद्रोदय से लेकर राहुकाल तक का समय
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
बेटी रिया हैं अनिल कपूर की स्टाइलिस्ट, अभिनेता ने बताया बेटियों के बचपन का किस्सा
28 नवंबर का पंचांग- सुबह होते ही बदल जाएगी तिथि, जानिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक का समय
अगले 6 महीने ऊखीमठ में होंगे बाबा केदार के दर्शन, ओंकारेश्वर मंदिर में स्थापित हुई पंचमुखी उत्सव डोली
विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: चीन को 3-1 से मात देकर भारत ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता खिताब
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6
शाहीन भट्ट के बर्थडे पर मां सोनी राजदान का इमोशनल पोस्ट, बोलीं-तुम्हारे साथ फोटो लेना सबसे मुश्किल काम
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
29 नवंबर का पंचांग: रविवार को सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
आकाश दीप ने खोला 'पंजा', 356 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की पहली पारी
'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित
रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा
परिसीमन विधेयक पर सियासी समीकरणों में बड़ा उलटफेर : DMK, NCP (SP), YSRCP और BRS का सरकार को समर्थन

परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने फिर लगाए चुनावी हेरफेर के आरोप

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: चीन को 3-1 से मात देकर भारत ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता खिताब
राशिफल 28 नवंबर: जानिये कैसा बीतेगा 12 राशि के जातकों का शनिवार का दिन
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
'मैं 40 दिन में फिल्म खत्म करूं तो गलत क्या है?', अक्षय कुमार ने नोलन-टॉम क्रूज का दिया उदाहरण
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
IAS बनने का सपना देखती थीं यामी गौतम, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड स्टार
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' के गाने पर झूमीं अक्षरा सिंह, फैंस से बोलीं- 'अब आपकी बारी'
भोपाल के थिएटर से मुंबई तक, अर्शी खान ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
मयूरासन के रोज अभ्यास से बढ़ेगी ताकत, संतुलन और एकाग्रता, जानें इसके फायदे
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
शरीर से मन और आत्मा तक… योग के पांच कोशों में छिपा है संपूर्ण जीवन का रहस्य
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 29/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope