• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जहांगीरपुरी झड़प : नीले कुर्ता वाला शूटर पुलिस के जाल में फंसा

Blue Kurta Jahangirpuri shooter held - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने 16 अप्रैल को उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में सांप्रदायिक झड़पों के दौरान कथित तौर पर गोलियां चलाई थीं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक निवासी सोनू उर्फ इमाम उर्फ यूनुस के रूप में हुई है। डीसीपी (उत्तर-पश्चिम), उषा रंगनानी ने कहा कि रविवार से सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा था, जिसमें झड़प के दौरान एक ही आदमी (नीले कुर्ते वाला) गोलियां चला रहा था। डीसीपी ने कहा, "उसे उत्तरी-पश्चिमी जिला पुलिस के विशेष स्टाफ ने पकड़ लिया है।"
इससे पहले दिन में सोनू के परिवार वालों ने उस समय पथराव किया था, जब पुलिस जांच के लिए उनके घर गई थी।
रंगनानी ने कहा, "मामले की जांच के लिए उत्तरी-पश्चिमी जिले की एक पुलिस टीम सी.डी. पार्क रोड पर कथित शूटर के घर उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ करने गई थी।"
हालांकि जब पुलिस वहां पहुंची तो परिजनों ने उन पर दो पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को मौके से हिरासत में ले लिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Blue Kurta Jahangirpuri shooter held
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: blue kurta jahangirpuri shooter held, jahangirpuri shooter, arrest, jahangirpuri violence, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved