नई दिल्ली । पूरे देश में 1 सितंबर से शुरू हो रहे भारतीय जनता पार्टी के व्यापक सदस्यता अभियान के लिए पार्टी ने कमर कस ली है। इसके तहत कई राज्यों में मंगलवार से व्यापक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस बार भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य पूरे देश में 10 करोड़ से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का है।
इस मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने 17 अगस्त को नई दिल्ली में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का हवाला देते हुए व्यापक सदस्यता अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए दिल्ली में 17 अगस्त को हुई मीटिंग के परिप्रेक्ष्य में हम सब लोगों को अपना सदस्यता अभियान प्रारंभ करना है। एक बड़ा और वृहद सदस्यता अभियान चलाना है। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, इस अभियान के माध्यम से हम लोगों के घर-घर जाएंगे। लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे। 1 सितंबर से हमारा यह सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा। यह हमारी प्रदेश स्तरीय कार्यशाला है। इस कार्यशाला में हम लोग मंडल स्तरीय, जिला स्तरीय कार्यशाला, बूथों पर सदस्यता अभियान के अलावा तमाम विषयों की कार्ययोजना हम इस मीटिंग में बनाएंगे। इस बार हमारी पार्टी का 10 करोड़ से अधिक लोगों को प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इसके तहत मिले लक्ष्य को हम बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक तमाम प्रक्रियाओं के माध्यम से पूरा करेंगे।"
कार्यशाला में शामिल होने वाले प्रदेश सरकार में कई मंत्रियों ने भी आईएएनएस से बात करते हुए सदस्यता अभियान चलाए जाने के विषय में जानकारी दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि आज हमारे संगठन ने एक कार्यशाला का आयोजन किया है। इसमें गहन चर्चा होगी और सभी पदाधिकारियों को निर्देश प्राप्त होंगे। हमारे इस अभियान का मूल विषय यह है कि आज भारतीय जनता पार्टी से बहुत सारे लोग जुड़ना चाहते हैं। हम लोगों के पास लोगों के व्यक्तिगत अनुरोध आते हैं। हम भी लोगों को जोड़ना चाहते हैं। अगले दो से ढाई महीने हम लोग देश में लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए कार्य करेंगे।
पशुधन, दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन विभाग मंत्री धर्मपाल सिंह ने भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा दल बताते हुए कहा कि इस सदस्यता के आधार पर ही भाजपा का संगठन चलता है। भाजपा बड़ा दल है, इसे और बड़ा करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाता है।
उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा, "यह हमारे संगठन की एक प्रक्रिया है। सदस्यता अभियान होगा, उसके बाद बूथ समितियों का गठन होगा। इसलिए आज कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसमें हम सब लोग शामिल हुए हैं। इसके बाद जो निर्देश प्राप्त होंगे, हम उसी प्रकार कार्य करेंगे।"
उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार में भी 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपने संगठन को चुस्त- दुरुस्त बनाने के लिए बुधवार को पार्टी के जिला स्तर पर सदस्यता प्रशिक्षक तैयार करने के लिए एक कार्यशाला बुलाई है।
इस मौके पर बिहार सरकार में मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की बात की। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर भी आवश्यक पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "इसे लेकर बिहार भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कई योजना बनाई है। संगठनात्मक ढांचा मजबूत कर भाजपा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मैदान मारने की तैयारी में है। इसी लक्ष्य को साधने के लिए प्रदेश इकाई ने बुधवार को सदस्यता अभियान कार्यशाला में वरिष्ठ पदाधिकारियों को आमंत्रित किया है। इस कार्यशाला में पार्टी जिला स्तर का सदस्यता प्रशिक्षक तैयार करेगी। इसके लिए पार्टी की ओर सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिले के पार्टी पदाधिकारियों को बुलाया गया है।"
सदस्यता अभियान के संयोजक बने बिहार के पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा बताते हैं कि इस सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जाएगा। जोर शोर से यह अभियान चलाया जाएगा।
--आईएएनएस
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6
अगले 6 महीने ऊखीमठ में होंगे बाबा केदार के दर्शन, ओंकारेश्वर मंदिर में स्थापित हुई पंचमुखी उत्सव डोली
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
यामी गौतम के बर्थडे पर पति आदित्य धर का स्पेशल पोस्ट, उन्हें बताया 'यामी पगलू'
महेश भट्ट ने की अनुपम खेर की तारीफ, बोले-जो अपनी खामोशी से भी दिल छू ले, वही अभिनेता कहलाने के लायक
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
27 नवंबर का पंचांग: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानें चंद्रोदय से लेकर राहुकाल तक का समय
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
29 दिनों का होगा अगहन मास, मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती सहित आएंगे कई प्रमुख त्योहार, 16 दिसंबर से खरमास शुरू
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
आकाश दीप ने खोला 'पंजा', 356 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की पहली पारी
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज के एक दिन बाद ही याद आया राजश्री फिल्मों का सदाबहार अंदाज
28 नवंबर का पंचांग- सुबह होते ही बदल जाएगी तिथि, जानिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक का समय
बेटी रिया हैं अनिल कपूर की स्टाइलिस्ट, अभिनेता ने बताया बेटियों के बचपन का किस्सा 
परिसीमन विधेयक पर सियासी समीकरणों में बड़ा उलटफेर : DMK, NCP (SP), YSRCP और BRS का सरकार को समर्थन

परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने फिर लगाए चुनावी हेरफेर के आरोप

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: चीन को 3-1 से मात देकर भारत ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता खिताब
राशिफल 28 नवंबर: जानिये कैसा बीतेगा 12 राशि के जातकों का शनिवार का दिन
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
'मैं 40 दिन में फिल्म खत्म करूं तो गलत क्या है?', अक्षय कुमार ने नोलन-टॉम क्रूज का दिया उदाहरण
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
IAS बनने का सपना देखती थीं यामी गौतम, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड स्टार
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' के गाने पर झूमीं अक्षरा सिंह, फैंस से बोलीं- 'अब आपकी बारी'
भोपाल के थिएटर से मुंबई तक, अर्शी खान ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
मयूरासन के रोज अभ्यास से बढ़ेगी ताकत, संतुलन और एकाग्रता, जानें इसके फायदे
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
शरीर से मन और आत्मा तक… योग के पांच कोशों में छिपा है संपूर्ण जीवन का रहस्य
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 29/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope