• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा ने नरेश बाल्यान को झूठे केस में फंसाकर भेजा जेल : पूजा बाल्यान

BJP implicated Naresh Balyan in a false case and sent him to jail: Pooja Balyan - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल होने हैं। उससे पहले ही दिल्ली में सियासत तेज हो गई है। दिल्ली की उत्तम नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार पूजा बाल्यान ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनके पति नरेश बाल्यान को झूठे केस में फंसाकर जेल भेजा है। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार पूजा बाल्यान ने मंगलवार को आईएएनएस से खास बात की। उन्होंने कहा कि मैं यह चुनाव सच्चाई पर लड़ रही हूं। मेरे पति के साथ जो अन्याय हुआ है, उसके खिलाफ ही चुनाव लड़ा जा रहा है। मेरे पति के साथ जो षड्यंत्र रचा गया है, उस षड़यंत्र का जवाब दिया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, "राजनीति का स्तर इतना गिर गया है कि उन्होंने एक निर्दोष आदमी को मोहरा बना दिया है। उन्हें पिछले डेढ़ साल से धमकियां मिल रही हैं और उन्होंने पांच बार पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई और अपने काम में कोई कमी नहीं आने दी। सहजता और सरलता के साथ अपना कर्म करते चले गए। इस बीच उन्होंने और परिवार ने मानसिक प्रताड़ना भी झेली। उत्तम नगर की जनता बखूबी समझती है, हमने बहुत कठिन परीक्षा दी है, फिर भी हमने हिम्मत नहीं हारी है। मेरे पति पर एक झूठा मुकदमा लगाया गया, जब कोर्ट से जमानत मिली, तो दूसरा मुकदमा लगाकर उन्हें हिरासत में ले लिया गया।"
पूजा बाल्यान ने कहा कि अगर उन पर कोई आरोप था, और वह दोषी थे, तो डेढ़ साल पहले ही उन्हें क्यों गिरफ्तार नहीं किया गया। चुनाव के दो महीने पहले गिरफ्तारी से साफ है कि वो चुनाव को डिस्टर्ब करना चाहते हैं। लेकिन मैं उनको यह बताना चाहती हूं कि उन्होंने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारी है।
उन्होंने यह भी कहा कि उनके पति के जेल जाने के बाद अब अब उनको आम आदमी पार्टी ने विधायक का चुनाव लड़ने का टिकट दिया है और वह जनता के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में उन्हें उत्तम नगर की जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है और वह चुनाव जरूर जीतेंगी। मुझे उम्मीद है कि मेरे पति जल्द ही बाहर आएंगे और भरोसा है कि उन्हें न्याय मिलेगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP implicated Naresh Balyan in a false case and sent him to jail: Pooja Balyan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, assembly elections, aam aadmi party, pooja balyan, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved