• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा आम आदमी पार्टी की तरह झूठे वादे नहीं करती : आशीष सूद

BJP does not make false promises like Aam Aadmi Party: Ashish Sood - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । आयुष्मान योजना को कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने कहा कि हमने दिल्ली वालों से किया वायदा पूरा कियाहै। दावा किया कि भाजपा 'आप' की तरह झूठे वादे नहीं करती है। सूद ने पूर्व सीएम आतिशी के वार पर भी पलटवार किया। आतिशी ने भाजपा के संकल्प पत्र की बात करते हुए महिलाओं को ढाई हजार रुपए की सहायता राशि देने वाले वायदे की याद दिलाई थी।
आशीष सूद ने आप को 'झूठा' करार देते हुए कहा, "भारतीय जनता पार्टी आम आदमी की तरह झूठे वादे नहीं करती है। आप लोग बहुत जल्द ही इस बात को सुनेंगे कि हम अपने सभी वादों को पूरा करेंगे। आने वाले दिनों में हम कई स्कीम लागू करेंगे। इस दिशा में हमारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पूरी शिद्दत से काम कर रही हैं। हम यह पूरी कोशिश करेंगे कि दिल्ली की जनता के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। हम दिल्ली की जनता के हितों को लेकर कल भी गंभीर थे और आगे भी गंभीर रहेंगे। रही बात आम आदमी पार्टी की, तो हम इन लोगों की तरह नहीं हैं, जो जनता से वादे करके अपने कदम पीछे खींच लेते हैं।"
उन्होंने कहा कि हमें पता है कि दिल्ली की जनता को हमसे बहुत उम्मीदें हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि हम जनता की उम्मीदों को पूरा करेंगे। हम उनकी उम्मीदों को पूरा करने में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि हमें थोड़ा समय चाहिए। हमने जनता के हितों और उनकी उम्मीदों को लेकर जो भी योजनाएं बनाई हैं, उन्हें जल्द ही पूरा करेंगे। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि दिल्ली की जनता की हमसे कोई शिकायत न रहे। हम उनकी उम्मीदों पर खरा उतर सकें।
उन्होंने कैग रिपोर्ट के संदर्भ में कहा कि जिसने जनता को लूटा है, उसे जनता को लौटाना होगा। रही बात कैग रिपोर्ट की, तो इसके जरिए आने वाले दिनों में कई लोगों के काले चिट्ठे खुलने जा रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP does not make false promises like Aam Aadmi Party: Ashish Sood
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, aam aadmi party, ashish sood, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved