• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अरविंद केजरीवाल का विपक्षियों पर आरोप, मेरी विधानसभा में खरीदे जा रहे वोट

Arvind Kejriwal accuses opposition, votes are being bought in my assembly - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। एक तरफ जहां अरविंद केजरीवाल एक के बाद एक कई घोषणाएं कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर उनकी ही विधानसभा में वोट खरीदने का आरोप लगाया है। पूर्व सीएम का दावा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में वोट के बदले कैश दिया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि "इन लोगों ने मेरी विधान सभा में अभी से वोट खरीदने का काम शुरू कर दिया है। खुलेआम 1000 रुपये प्रति वोट कैश दे रहे हैं।" दरअसल आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। वहीं कांग्रेस 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है और दूसरी के लिए 28 नाम तय कर लिए गए हैं। वहीं बीजेपी ने अभी तक उम्मीदवारों की एक भी लिस्ट जारी नहीं की है।
अरविंद केजरीवाल एक तरफ जहां घोषणाओं पर घोषणाएं कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अब वह भी विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगा रहे हैं कि चुनाव में वोट खरीदे जा रहे हैं।
गौरतलब है कि अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव होना है। आम आदमी पार्टी इसके ल‍िए पूरे जोर शोर से तैयारी कर रही है। अभी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। 2020 में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। भाजपा के खाते में 8 सीटें गई थीं, जबकि कांग्रेस के हाथ खाली रहे थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arvind Kejriwal accuses opposition, votes are being bought in my assembly
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, assembly elections, arvind kejriwal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved