• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमित शाह 6 मोबाइल फॉरेंसिक वाहन जनता को समर्पित करेंगे

Amit Shah will dedicate 6 mobile forensic vehicles to the public - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। सोलह फरवरी को दिल्ली पुलिस का स्थापना दिवस है। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं इसी दिन शाह दिल्ली पुलिस में शामिल हो रहे 6 मोबाइल फॉरेंसिक वाहन को भी जनता को समर्पित करेंगे। गृह मंत्रालय से जुड़े एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 फरवरी को सुबह 9.30 बजे दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा अमित शाह पासपोर्ट सत्यापन की पूर्णतय ऑनलाइन सुविधा और दिल्ली पुलिस में शामिल हो रहे 6 मोबाइल फॉरेंसिक वाहन जनता को समर्पित करेंगे। 1948 में पंजाब पुलिस से अलग होने के बाद इसी दिन डीडब्ल्यू मेहरा को दिल्ली पुलिस का पहला प्रमुख नियुक्त किया गया था। इसलिए हर साल 16 फरवरी का दिन दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस के रूप में मनाती है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Amit Shah will dedicate 6 mobile forensic vehicles to the public
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amit shah, mobile forensic vehicle, delhi, delhi police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved