• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमित शाह ने आपातकाल को किया याद, कहा- कांग्रेस पार्टी का ये 'कलंक' कभी नहीं मिटेगा

Amit Shah remembered the Emergency - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली, । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आपातकाल के दौर को याद करते हुए कहा कि यह कांग्रेस पार्टी पर एक 'कलंक' है जिसे कभी नहीं हटाया जा सकता।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी पर सत्ता खोने के डर से देश पर आपातकाल थोपने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वास्तव में यह कांग्रेस द्वारा की गई लोकतंत्र की हत्या थी।उनके ट्वीट में लिखा कि, "1975 में आज ही के दिन, सत्ता खोने के डर से प्रेरित एक परिवार ने देश में आपातकाल लगा दिया, लोगों को उनके अधिकारों से वंचित कर लोकतंत्र की हत्या कर दी।"शाह ने उल्लेख किया कि आपातकाल अभी भी कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है, कि वे सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि यह कांग्रेस पर एक ऐसा धब्बा है जो कभी नहीं मिटेगा। उन्‍होंने क‍हा कि "सत्ता में बैठे लोगों के स्वार्थ से प्रेरित होकर लगाया गया आपातकाल, कांग्रेस की सत्तावादी मानसिकता का प्रतीक है और एक अमिट दाग बना हुआ है, जो कभी नहीं मिटेगा।शाह ने कहा, मैं उन सभी देशभक्तों को श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्‍होंने उस कठिन समय के दौरान लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए संघर्षों का सामना किया।उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने तमाम कठिनाइयों को सहते हुए आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ी, उन्हें हमेशा नायक और सच्चे देशभक्त के रूप में याद किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Amit Shah remembered the Emergency
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amit shah, emergency, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved