• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सशस्त्र सीमा बल में एसआई-एएसआई पदों पर आवेदन शुरू

Applications open for SI-ASI posts in Sashastra Seema Bal - Delhi News in Hindi

करियर डेस्क। नई दिल्ली सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर हैं। सशस्त्र सीमा बल (SSB) में एसआई यानी की सब-इंस्पेक्टर एवं एएसआई असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए पात्रता पूरी करते हैं और एसएसबी में शामिल होने का सपना देख रहे हैं वे आनलाइन माध्यम से भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस स्टार्ट हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी।
भर्ती विवरणः
इस भर्ती के माध्यम से एसआई के 51 पदों और एएसआई के 7 पदों पर भर्ती की जाएगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है। एसआई (स्टाफ नर्स) के 10 पद, एसआई (पायोनीर) के 21 पद, एसआई (कम्यूनिकेशन) के 20 पद, एएसआई (रेडियोग्राफर) का एक, एएसआई (फार्मासिस्ट) के दो, एएसआई (आपरेशन थियेटर) का एक और एएसआई (डेन्टल टेक्नीशियन) का एक पद है।
योग्यता एवं मापदंडः
एसआई पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार 12th के साथ जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी में डिप्लोमा/ संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री आदि प्राप्त की हो। न्यूनतम आयु 18 एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा न हो। एएसआई पदों पर फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी ने न्यूनतम 12th के साथ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा हासिल किया हो। न्यूनतम आयु 18 एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।
आवेदन प्रक्रियाः
इस भर्ती में आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को पहले मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है। फॉर्म भरने के साथ ही जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।
आपकी सहूलियत के लिए नीचे फॉर्म भरने के डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। एसआई एवं एएसआई भर्ती से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया समेत अन्य विस्तृत डिटेल हासिल करने के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Applications open for SI-ASI posts in Sashastra Seema Bal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: career desk, new delhi, ssb, recruitment, si, asi, online application, eligibility, deadline april, career news in hindi, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved