• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिंदी पखवाड़ाः हिंदी स्वमेव प्रतिष्ठित राष्ट्रभाषा- संजीव ठाकुर

Hindi Fortnight: Hindi is a self-respecting national language - Sanjeev Thakur - Raipur News in Hindi

रायपुर। वृंदावन हॉल सिविल लाइंस रायपुर में देश की प्रतिष्ठित साहित्य एक संस्था हिंदी साहित्य अकादमी भारत की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत हिंदी भाषा पर राज्य स्तरीय भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें धमतरी महासमुंद, दुर्ग, भिलाई आदि के कवियों, साहित्य मनीषियों द्वारा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में साहित्य अकादमी के पदाधिकारियों तथा अन्य साहित्यकारों, कवियों द्वारा एकमतेंन प्रस्ताव पारित कर हिंदी-भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए प्रस्ताव राज्य तथा केंद्र सरकार को भेजने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कवि, चिंतक, लेखक संजीव ठाकुर, अध्यक्ष समाजसेवी डॉ उदय भान सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि राम मूरत शुक्ला, राजेश जैन राही एवं लतिका भावे थीं, संस्था की अध्यक्ष शोभा रानी शर्मा सलाहकार डॉक्टर अपराजिता शर्मा तथा हिंदी साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष महेंद्र अजनबी महासचिव शालू सूर्या मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कवि, चिंतक, लेखक साहित्यकार संजीव ठाकुर ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम में हिंदी भाषा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण थी हिंदी ने पूरे राष्ट्र को एकजुट रख स्वतंत्रता की अलख जगाई थी। उन्होंने कहा हिंदी दिवस केवल एक दिन नहीं वर्ष भर मनाया जाना चाहिए और भारत देश की हिंदी स्वमेव राष्ट्रभाषा प्रतिष्ठित रूप से स्थापित है केवल इसकी औपचारिक घोषणा की जानी ही शेष है। उन्होंने हिंदी दिवस एवं राष्ट्र को समर्पित कविताएं सुनाई।
अध्यक्ष उदयभान सिंह चौहान ने कहा हिंदी सहज शुलभ और सर्वमान्य भाषा है मेडिकल कॉलेज की हिंदी माध्यम से पढ़ाई किए जाने की घोषणा पर उन्होंने बधाई देते हुए इसे एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र बेजुबान ने अपनी ओज पूर्ण रचनाएं सुना कर हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ अपराजिता शर्मा ने अपने रिसर्च प्रकाशन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी ने वैश्विक स्तर कई महत्वपूर्ण सोपान स्थापित किए हैं।
राजेश जैन राही ने हिंदी दिवस पर अपनी महत्वपूर्ण रचनाएं सुनाई, जिसमें दोहा तथा व्यंग्य रचनाएं शामिल थी लतिका भावे ने गीत गाये, शोभा रानी शर्मा ने अपनी कविताओं से हिंदी के महत्व को दर्शित किया। भव्या सुर्या शालू सुर्या ने स्वर लिखित गीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष महेंद्र कुमार बेजुबान तथा शोभा शर्मा द्वारा सभी हिंदी सेवायों का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। अतिथियों का संस्थान के द्वारा मोतियों की माला तथा श्रीफल से अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सुरेंद्र रावल अनीता झा शरदेंदु झा, सुमन बाजपेई, सुषमा पटेल, स्वाती भट्ट, बलजीत कौर रुनाली चक्रवर्ती, मन्नू लाल यादव, डॉ नीता श्रीवास्तव, छबिलाल सोनी, और बड़ी संख्या में कवि साहित्यकार उपस्थित थे धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष शोभा रानी शर्मा द्वारा किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hindi Fortnight: Hindi is a self-respecting national language - Sanjeev Thakur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: raipur, state level poetry symposium, hindi language, hindi fortnight celebration, chhattisgarh unit, hindi sahitya academy, india, vrindavan hall, literary event, poets and literary experts, \r\ndhamtari, mahasamund, durg, bhilai, enthusiastic participation, \r\nreputed literary institution, hindi literature, cultural event, literary gathering, poetry recital, \r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, raipur news, raipur news in hindi, real time raipur city news, real time news, raipur news khas khabar, raipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved