• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संविधान बचाओ की बात वही कर रहे हैं जिन्होंने सबसे पहले उसे कुचला थाः संजीव राणा

Those who first crushed the Constitution are talking about saving it: Sanjeev Rana - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार और भाजपा पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से भ्रामक, झूठे और राजनैतिक अवसरवाद से प्रेरित हैं। कांग्रेस आज “संविधान बचाओ” की बात कर रही है, जबकि 1975 में उसी पार्टी ने न्यायपालिका के फैसले के विरोध में आपातकाल थोपकर लोकतंत्र को कुचल डाला था। यह कहना है भाजपा के नेतओं का। इन नेताओं ने कहा कि 12 जून 1975 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस जगमोहन सिन्हा ने इंदिरा गांधी का चुनाव रद्द किया और छह साल तक अयोग्य घोषित किया। इसके जवाब में कांग्रेस ने संविधान को ताक पर रखकर तानाशाही थोपी। आज वही पार्टी लोकतंत्र की दुहाई दे रही है, यह खुद एक मज़ाक है। चंडीगढ़ कांग्रेस जिस तरह प्रशासन, कर प्रणाली और बजट को लेकर झूठ फैला रही है, वह पूरी तरह से राजनैतिक अवसरवाद है। पिछले साल निगम को 570 करोड़ और इस साल 675 करोड़ रुपए की ग्रांट दी गई है, लेकिन कांग्रेस यह भूल जाती है कि जब वे सत्ता में थे, तब शहर के विकास के लिए न कोई योजना थी और न ही कोई ईमानदारी। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ़ और सिर्फ़ जनता के साथ है। न अफसरशाही के साथ, न स्वार्थी राजनीति के साथ।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल सालों तक यही रोते रहे कि “अफसर मेरी नहीं सुनते।” फर्क बस इतना है कि कांग्रेस अफसरों से अपनी कुर्सी की राजनीति करना चाहती थी, जबकि भाजपा हमेशा जनता की आवाज़ बनकर प्रशासन के सामने खड़ी रही है। जो अधिकारी जनता के खिलाफ काम करेंगे, भाजपा सबसे पहले उनका विरोध करेगी।
भाजपा के पार्षदों ने हमेशा जनता के हित में सवाल उठाए हैं, चाहे वो संपत्ति कर में पारदर्शिता की माँग हो या अन्य मुद्दे। कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क अब किसी से छुपा नहीं है। कांग्रेस की पूरी राजनीति सिर्फ़ अफवाह, झूठ और भावनात्मक शोषण पर आधारित रही है, जबकि भाजपा विकास, पारदर्शिता और जनहित के लिए लगातार काम कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Those who first crushed the Constitution are talking about saving it: Sanjeev Rana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, congress allegations, central government, bjp, \r\nfalse, political opportunism, save the constitution, emergency, \r\ncrushed democracy, judiciary decision, bjp leaders, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved