• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेयर चुनाव को लेकर प्रशासन का रवैय्या समझ के बाहर : पवन बंसल

The attitude of the administration regarding mayor elections is beyond understanding: Pawan Bansal - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। मेयर के चुनाव में देरी को लेकर पवन बंसल ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि प्रशासन चाहता तो एक प्रिसाइडिंग अफसर लगा कर बिना किसी देरी के चुनाव करवा सकता था। लेकिन, क्योंकि भाजपा के पास जीत का आंकड़ा नहीं है, इसलिए लगातार इसे लटकाया जा रहा है। संविधान की अवहेलना करके शहर के संविधानिक अधिकार को छीना जा रहा है और पैसे की बर्बादी की जा रही है। अब तो पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने भी इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मेयर चुनाव के लिए प्रशासन की तरफ से दी गई 6 फरवरी की तारीख अदालत को मन्ज़ूर नहीं है। अदालत ने प्रशासन को बुधवार तक चुनाव से जुड़े पूरे प्रोग्राम को पेश करने के हुक्म दिए हैं, नहीं तो हाईकोर्ट इस मामले में हुक्म जारी करेगा। पवन बंसल ने कहा है कि अब तो कम से कम प्रशासन को भाजपा की कठपुतली ना बनते हुए लोकतंत्र को बचाने की कार्रवाई करनी चाहिए। क्योंकि चंडीगढ़ के इतिहास में ऐसा पहली बार है कि मेयर चुनाव की वजह से चंडीगढ़ जग-हँसाई का मुद्दा बन रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The attitude of the administration regarding mayor elections is beyond understanding: Pawan Bansal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, delay, mayor election, pawan bansal, administration, presiding officer, conducted, elections, bjp, victory figures, postponed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved