• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रूफटॉप सोलर यूजर चार्ज में राहत पर कांग्रेस और भाजपा में क्रेडिट वार

Congress and BJP in credit war over relief in rooftop solar user charges - Chandigarh UT News in Hindi

खास खबर। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव से पहले रूफटॉप सोलर प्लांट के यूजर चार्ज में राहत मिलने के फैसले को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच क्रेडिट वार शुरू हो गई है। यूटी प्रशासन की ओर से बंद पड़े रूफटॉप सोलर प्लांट पर वसूले गए यूजर चार्ज को बिजली बिलों में समायोजित करने की मंजूरी मिलने के बाद दोनों पार्टियों के नेता इस फैसले का श्रेय लेने में जुट गए हैं। वार्ड नंबर 10 में कांग्रेस के रंजोध सिंह और भाजपा की पार्षद हरप्रीत कौर बबला तथा उनके पति एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देविंदर सिंह बबला इस मुद्दे पर आमने-सामने हैं। कांग्रेस की ओर से इस राहत का श्रेय सांसद मनीष तिवारी के संसदीय प्रयासों को दिया जा रहा है।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनीष तिवारी ने संसद में सोलर यूजर चार्ज का मुद्दा उठाकर चंडीगढ़ के उपभोक्ताओं की परेशानी को प्रमुखता से सामने रखा था। पार्टी का दावा है कि लगातार संघर्ष और इस मुद्दे को उचित मंच पर उठाने के बाद प्रशासन ने उपभोक्ताओं को राहत देने का फैसला किया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोग पुरानी तस्वीरों के जरिए इस फैसले का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं।
वहीं, भाजपा की ओर से पूर्व मेयर एवं पार्षद हरप्रीत कौर बबला और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देविंदर सिंह बबला ने इस राहत को अपने प्रयासों का नतीजा बताया है। उनका दावा है कि उन्होंने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के समक्ष सरकारी आवासों में रहने वाले कर्मचारियों की समस्या उठाई थी। उन्होंने बंद पड़े सोलर प्लांट के बावजूद उपभोक्ताओं से यूजर चार्ज वसूले जाने का मुद्दा उठाते हुए जनवरी 2026 से वसूली गई राशि वापस करने की मांग की थी।
दरअसल, जनवरी 2026 से सरकारी आवासों में रहने वाले कर्मचारियों के बिजली बिलों में 300 रुपये प्रति किलोवाट की दर से सोलर यूजर चार्ज जोड़ा जा रहा था। कई सरकारी आवासों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए गए थे, लेकिन वे चालू नहीं हुए थे और मुख्य बिजली लाइन से भी नहीं जुड़े थे। इसके बावजूद उपभोक्ताओं से हर महीने चार्ज वसूला जा रहा था।
अब मुख्य अभियंता, यूटी चंडीगढ़ के कार्यालय की ओर से 23 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत बंद रहने की अवधि का सोलर यूजर चार्ज प्रभावित उपभोक्ताओं के आगामी बिजली बिलों में क्रेडिट एंट्री के माध्यम से समायोजित किया जाएगा। क्रेस्ट संबंधित सोलर प्लांट के बंद रहने की अवधि का सत्यापन करेगा, जबकि उपभोक्ताओं को दी गई क्रेडिट राशि की भरपाई क्रेस्ट की ओर से सीपीडीएल को की जाएगी।
इस फैसले के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही इसे अपनी राजनीतिक उपलब्धि बता रही हैं। नगर निगम चुनाव नजदीक होने के कारण सोलर यूजर चार्ज में मिली राहत अब राजनीतिक श्रेय लेने का मुद्दा बन गई है। देखना होगा कि इस क्रेडिट वार में जनता किसके दावे को कितना महत्व देती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress and BJP in credit war over relief in rooftop solar user charges
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh municipal elections, rooftop solar plant user charges, congress vs bjp credit war, ut administration electricity bill adjustment, ranjodh singh, harpreet kaur babla, devinder singh babla, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved