• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने ब्रह्माकुमारी दीदीयों को किया सम्मानित

BJP State President Jitendra Pal Malhotra honoured Brahma Kumari Didis on Guru Purnima - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला श्यामा प्रसाद मुखर्जी के वार्ड नंबर 22 में सेक्टर 33 स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में एक श्रद्धामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने उतरा दीदी एवं नेहा दीदी को शॉल एवं फूल भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उतरा दीदी ने भावुक होते हुए कहा, "यह पहली बार है कि आश्रम में आकर हमें इस प्रकार से सम्मानित किया गया है। यह हमारे लिए बहुत गर्व और आत्मिक प्रसन्नता का विषय है।" इस पर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा, "माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट दृष्टिकोण है कि संत समाज को पूर्ण मान-सम्मान दिया जाए, क्योंकि वे समाज को सही दिशा प्रदान करने वाले पथप्रदर्शक हैं। उनके आध्यात्मिक मार्गदर्शन से समाज में संतुलन और सद्भाव बना रहता है। भाजपा ऐसे संतों और गुरुओं के योगदान को नमन करती है।"
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संजीव कुमार राणा, जिला अध्यक्ष रविंद्र मलिक, जिला महामंत्री एलडी शर्मा तथा मंडल अध्यक्ष ऋचा वर्मा सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
इस आयोजन ने सामाजिक समरसता एवं आध्यात्मिक चेतना को और प्रगाढ़ किया, साथ ही ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा समाज में दिए जा रहे योगदान को भी सभी ने सराहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP State President Jitendra Pal Malhotra honoured Brahma Kumari Didis on Guru Purnima
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, state president, jitendra pal malhotra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved