घटनास्थल से भागे अज्ञात व्यक्ति को बाद में आरोपी के रूप में पहचानने पर बचाव पक्ष ने उठाया सवाल
पीड़िता अदालत में आरोपी की पहचान नहीं कर सकी, स्वतंत्र गवाह भी नहीं हुआ पेश
प्राथमिकी में देरी को अभियोजन पक्ष नहीं कर सका उचित साक्ष्य से स्पष्ट ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
चंडीगढ़। चंडीगढ़ की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-सह-फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट की न्यायाधीश डॉ. यशिका की अदालत ने अपहरण और यौन अपराध (पोक्सो) के मामले में 25 वर्षीय तरुण को सभी आरोपों से बरी कर दिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धाराओं 62, 137(2) और 75 तथा यौन अपराध संरक्षण अधिनियम की धारा 12 के तहत आरोप लगाए गए थे। मामला 5 सितंबर 2025 को सेक्टर-45 स्थित बुड़ैल में हुई कथित घटना से संबंधित था।
पकौड़े लेने गई आठ वर्षीय बच्ची को अज्ञात व्यक्ति द्वारा ले जाने का आरोप
पुलिस थाना-34 में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना 5 सितंबर 2025 को हुई थी। शिकायतकर्ता, जो पीड़िता की मां है, ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन ईद-ए-मिलाद थी। नमाज के बाद जब वह घर लौटी तो उसकी ननद भी घर आई। उन्होंने अपनी आठ वर्षीय बेटी को सभी के लिए पकौड़े लाने भेजा।
कुछ देर बाद शिकायतकर्ता ने अपनी बेटी के चीखने की आवाज सुनी। परिवार के लोग बाहर आए तो उन्होंने देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति बच्ची का हाथ पकड़े हुए था। पड़ोसियों ने उस व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह वहां से भाग निकला।
पीड़िता ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने उसके हाथ से पकौड़े छीन लिए और उसे दूसरी सड़क की ओर ले गया, जहां से वह किसी तरह भाग निकली। इसके बाद शिकायतकर्ता और अन्य लोग उस व्यक्ति की तलाश में चौधरी टायर मार्केट पहुंचे, जहां कथित तौर पर आरोपी को पकड़ लिया गया।
बचाव पक्ष ने अभियोजन की कहानी में बताए कई विरोधाभास
आरोपी की ओर से अधिवक्ता मनदीप कुमार और कशिश जैन ने अभियोजन पक्ष के मामले में कई विरोधाभासों, साक्ष्यों की कमी, जांच में खामियों, प्राथमिकी में देरी और आरोपों की पुष्टि नहीं होने को लेकर अदालत में दलीलें दीं।
अधिवक्ता मनदीप कुमार ने जोरदार दलील देते हुए कहा कि मुख्य गवाह शिकायतकर्ता ने आरोपी को झूठे मामले में फंसाया है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार घटनास्थल से भागने वाले अज्ञात व्यक्ति का चेहरा उसने देखा ही नहीं था। इसके बावजूद बाद में आरोपी को उसी व्यक्ति के रूप में पहचानकर पकड़ लिया गया।
बचाव पक्ष ने इस बात को मामले का बड़ा विरोधाभास बताते हुए सवाल उठाया कि जब घटनास्थल से भागने वाले व्यक्ति की पहचान ही नहीं हुई थी और उसका चेहरा भी नहीं देखा गया था, तो शिकायतकर्ता ने बाद में आरोपी की पहचान उसी व्यक्ति के रूप में कैसे कर ली।
बच्ची की चिकित्सकीय जांच नहीं हो सकी
अधिवक्ता मनदीप कुमार ने अदालत को बताया कि पुलिस अभिलेख के अनुसार पीड़िता की चिकित्सकीय जांच पूरी नहीं हो सकी, क्योंकि पीड़िता और उसकी मां ने चिकित्सक द्वारा आंतरिक एवं बाहरी जांच कराने से इनकार कर दिया था। बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि मामले के अभिलेख में संबंधित साक्ष्यों और बयानों का अभाव इस बात की ओर संकेत करता है कि आरोपी को झूठे मामले में फंसाया गया।
पड़ोसियों की मौजूदगी के बावजूद स्वतंत्र गवाह नहीं
अधिवक्ता कशिश जैन ने दलील दी कि अभियोजन पक्ष का मामला कानूनी आधार पर टिक नहीं पाता, क्योंकि पुलिस जांच की प्रक्रिया का उचित तरीके से पालन करने में विफल रही। उन्होंने कहा कि घटना के समय आसपास के लोग मौजूद थे, लेकिन अभियोजन पक्ष ने किसी भी स्वतंत्र गवाह को अदालत में पेश नहीं किया, जो यह पुष्टि कर सके कि गिरफ्तार किया गया आरोपी वही व्यक्ति था जो घटनास्थल से भागा था।
अदालत में पीड़िता भी नहीं कर सकी आरोपी की पहचान
बचाव पक्ष ने आगे दलील दी कि पीड़िता स्वयं अदालत की कार्यवाही के दौरान आरोपी की पहचान नहीं कर सकी। इससे आरोपी की पहचान को लेकर गंभीर संदेह पैदा हुआ। बचाव पक्ष ने कहा कि इससे गिरफ्तारी के समय भी बड़ा सवाल खड़ा होता है कि पकड़ा गया व्यक्ति वास्तव में वही था या नहीं, जो घटनास्थल से भागा था।
प्राथमिकी में देरी भी अभियोजन के लिए बनी अहम कड़ी
बचाव पक्ष ने विभिन्न कानूनी मिसालों का हवाला देते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ आरोपों को उचित संदेह से परे साबित करने में विफल रहा है। ठोस और विश्वसनीय साक्ष्यों के अभाव में आरोपी संदेह का लाभ पाने का हकदार है।
अदालत ने कहा, उचित संदेह से परे अपराध साबित नहीं कर सका अभियोजन
अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों, उपलब्ध साक्ष्यों और कानूनी मिसालों पर विचार करने के बाद पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ आरोपों को उचित संदेह से परे साबित करने में विफल रहा। अदालत ने मुख्य गवाह शिकायतकर्ता के बयान और बचाव पक्ष की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों के बीच विरोधाभास को महत्वपूर्ण माना।
अदालत ने यह भी पाया कि प्राथमिकी दर्ज करने में हुई देरी को अभियोजन पक्ष किसी ठोस साक्ष्य के माध्यम से उचित तरीके से स्पष्ट नहीं कर सका। अभियोजन पक्ष की कहानी में मौजूद विरोधाभासों, आरोपी की पहचान को लेकर उत्पन्न संदेह और ठोस साक्ष्यों की कमी को देखते हुए अदालत ने 25 वर्षीय तरुण को उसके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों से बरी कर दिया।
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
बेटी रिया हैं अनिल कपूर की स्टाइलिस्ट, अभिनेता ने बताया बेटियों के बचपन का किस्सा
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
29 नवंबर का पंचांग: रविवार को सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
29 दिनों का होगा अगहन मास, मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती सहित आएंगे कई प्रमुख त्योहार, 16 दिसंबर से खरमास शुरू
'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित
आकाश दीप ने खोला 'पंजा', 356 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की पहली पारी
27 नवंबर का पंचांग: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानें चंद्रोदय से लेकर राहुकाल तक का समय
अगले 6 महीने ऊखीमठ में होंगे बाबा केदार के दर्शन, ओंकारेश्वर मंदिर में स्थापित हुई पंचमुखी उत्सव डोली
28 नवंबर का पंचांग- सुबह होते ही बदल जाएगी तिथि, जानिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक का समय
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
महेश भट्ट ने की अनुपम खेर की तारीफ, बोले-जो अपनी खामोशी से भी दिल छू ले, वही अभिनेता कहलाने के लायक
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
शाहीन भट्ट के बर्थडे पर मां सोनी राजदान का इमोशनल पोस्ट, बोलीं-तुम्हारे साथ फोटो लेना सबसे मुश्किल काम
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
परिसीमन विधेयक पर सियासी समीकरणों में बड़ा उलटफेर : DMK, NCP (SP), YSRCP और BRS का सरकार को समर्थन

परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने फिर लगाए चुनावी हेरफेर के आरोप

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: चीन को 3-1 से मात देकर भारत ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता खिताब
राशिफल 28 नवंबर: जानिये कैसा बीतेगा 12 राशि के जातकों का शनिवार का दिन
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
'मैं 40 दिन में फिल्म खत्म करूं तो गलत क्या है?', अक्षय कुमार ने नोलन-टॉम क्रूज का दिया उदाहरण
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
IAS बनने का सपना देखती थीं यामी गौतम, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड स्टार
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' के गाने पर झूमीं अक्षरा सिंह, फैंस से बोलीं- 'अब आपकी बारी'
भोपाल के थिएटर से मुंबई तक, अर्शी खान ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
मयूरासन के रोज अभ्यास से बढ़ेगी ताकत, संतुलन और एकाग्रता, जानें इसके फायदे
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
शरीर से मन और आत्मा तक… योग के पांच कोशों में छिपा है संपूर्ण जीवन का रहस्य
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 29/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope