• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

काराकाट में कोई टक्कर नहीं है, पवन सिंह से कोई फर्क नहीं पड़ेगा- उपेन्द्र कुशवाहा

There is no competition in Karakat: Upendra Kushwaha - Sitamarhi News in Hindi

सीतामढ़ी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देश भर में इन दिनों नेताओं के तूफानी दौरे देखने को मिल रहे हैं। पांचवें चरण के मतदान की तारीख करीब आते ही तमाम नेताओं का सीतामढ़ी दौरा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सीतामढ़ी पहुंचे। सीतामढ़ी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि काराकाट में कोई टक्कर ही नहीं है। उन्होंने कहा कि पवन सिंह से टक्कर का कोई सवाल ही नहीं है। जो सिर्फ मीडिया और सोशल मीडिया में है उसके बारे में क्या कहना, जनता पूरी तरह से मोदी जी के साथ है। उपेंद्र कुशवाहा काराकाट सीट से एनडीए के उम्मीदवार हैं। वहां भोजपुरी कलाकार पवन सिंह ने निर्दलीय पर्चा भरा है।
कुशवाहा समाज के वोटरों की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज क्वांटिटी नहीं क्वालिटी देख रहा है और उसके लिए सिर्फ एनडीए गठबंधन है। मैं कुशवाहा समाज का नेता नहीं हूं, मैं सभी वर्ग के लोगों की सेवा करता हूं।
इस दौरान उन्होंने एनडीए समर्थित जेडीयू प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर को भारी से भारी मतों से जिताने की अपील की।
बता दें, सीतामढ़ी लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में यानी 20 मई को वोट डाले जाएंगे। यहां ने एनडीए ने जेडीयू नेता देवेश चंद्र ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है, वहीं राजद ने अर्जुन राय को प्रत्याशी बनाया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-There is no competition in Karakat: Upendra Kushwaha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: no competition, karakat, upendra kushwaha, election2024, bihar, pawan singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sitamarhi news, sitamarhi news in hindi, real time sitamarhi city news, real time news, sitamarhi news khas khabar, sitamarhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved