• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा, 1 की मौत, कई घायल

Violence during idol immersion in Patna, 1 killed, many injured - Patna News in Hindi

पटना। पटना में शनिवार को दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घटना पटना शहर के चौक थाने में जनता होटल के पास हुई, जब गंगा नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे दो गुटों में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस बात को लेकर विवाद ने विकराल रूप ले लिया और दोनों ने एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में 23 वर्षीय युवक विक्की चौधरी के सीने में गोली लग गई।
चौक पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उसे तुरंत नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एनएमसीएच) ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पटना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है।
एक अन्य घटना में शुक्रवार देर रात पटना के पाली इलाके में हिंसक झड़प हुई, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
विजय दशमी समारोह के दौरान कुछ बदमाशों द्वारा लड़कियों और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने के बाद यह घटना हुई। परिजनों ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। बच्चियों के परिजनों ने भी बदमाशों पर फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में कोहराम मच गया।
इस घटना में पिंकू कुमार और चीकू कुमार नाम के दो लोगों को गोलियां लगी हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Violence during idol immersion in Patna, 1 killed, many injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: violence during idol immersion in patna, 1 killed, many injured, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved